झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

पीड़ित मानवता की सेवा के क्षेत्र मे रेड क्रॉस सोसाईटी  पूर्वी सिंहभूम के माध्यम से किये गये कार्यों के लिए रेड क्रॉस के मानद सचिव बिजय कुमार सिंह को राष्ट्रपति भवन नयी दिल्ली में इंडियन रेड क्रॉस सोसाईटी के एजीएम (आमसभा) एवं सम्मान समारोह के दौरान भारत सरकार के स्वास्थ्य मंत्री सह चेयरमैन रेड क्रॉस डॉ. मनसुख मांडविया, झारखंड के  राज्यपाल सह अध्यक्ष रेड क्रॉस राज्य शाखा  सी. पी. राधाकृष्णन एवं बिहार के  राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ अर्लेकर ने वर्ष 2021-22 के लिए अवार्ड ऑफ मेरिट सम्मान से सम्मानित किया गया

जमशेदपुर-  पीड़ित मानवता की सेवा के क्षेत्र मे रेड क्रॉस सोसाईटी  पूर्वी सिंहभूम के माध्यम से किये गये कार्यों के लिए रेड क्रॉस के मानद सचिव बिजय कुमार सिंह को राष्ट्रपति भवन नयी दिल्ली में इंडियन रेड क्रॉस सोसाईटी के एजीएम (आमसभा) एवं सम्मान समारोह के दौरान भारत सरकार के स्वास्थ्य मंत्री सह चेयरमैन रेड क्रॉस डॉ. मनसुख मांडविया, झारखंड के  राज्यपाल सह अध्यक्ष रेड क्रॉस राज्य शाखा  सी. पी. राधाकृष्णन एवं बिहार के  राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ अर्लेकर ने वर्ष 2021-22 के लिए अवार्ड ऑफ मेरिट सम्मान से सम्मानित किया गया, जिस समय श्री सिंह का सम्मान हो रहा था, उस समय तेरह राज्यों के राज्यपाल मंचासीन थें। श्री सी. पी. राधाकृष्णन ने रेड क्रॉस पूर्वी सिंहभूम के मानवसेवी कार्यों की सराहना की तथा बिजय कुमार सिंह को इसका प्रेरक बताया, उन्होने राज्य में प्रधानममंत्री टी.बी. मुक्त भारत अभियान के लिए नोडल पदाधिकारी के रूप में बिजय कुमार सिंह तथा उनके संयोजन में झारखंड की पहली नोडल एजेंसी के रूप में कार्यरत रेड क्रॉस सोसाईटी पूर्वी सिंहभूम के माध्यम से राज्य भर के रेड क्रॉस इकाइयों में चलने वाली इस महत्वपूर्ण प्रधानमंत्री टी.बी. मुक्त भारत अभियान के योजना कार्यान्वयन तथा उसकी पारदर्शिता की सराहना की और रेड क्रॉस के माध्यम से इसे और विस्तार देकर अधिक से अधिक जरूरतमंदों को इस योजना का लाभ दिलाने को कहा। बिजय कुमार सिंह ने सम्मान समारोह के पश्चात कहा कि यह पूर्वी सिंहभूम जिला ही नहीं झारखंड के हर संवेदनशील व्यक्ति का सम्मान है, जिन्होने पीड़ित मानवता की सेवा के कार्यों में रेड क्रॉस को किसी भी प्रकार से सहयोग प्रदान किया हो। उन्होंने कहा कि सम्मान उत्तरदायित्व का बोध कराते हैं, राज्य की सभी शाखाएं अब एक साथ पीड़ित मानवता की सेवा के कार्यों को करेगी। श्री सिंह के साथ रेड क्रॉस सोसाईटी पूर्वी सिंहभूम के कोषाध्यक्ष  आशुतोष पारीक, देवघर से जितेश राजपाल,  पियुष जयसवाल, निरंजन कुमार सिंह सहित रेड क्रॉस सोसाईटी, झारखंड की पांच सदस्यीय टीम दिल्ली में इस अवसर पर उपस्थित थीं।