झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

नमो एप्प अभियान की शुरुआत हुई

नमो एप्प अभियान की शुरुआत हुई

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के शुभ अवसर पर आज से शुरू “सेवा और समर्पण अभियान” के अंतर्गत भाजपा जमशेदपुर महानगर जिला कार्यालय में भाजयुमो जिला अध्यक्ष अमित अग्रवाल के नेतृत्व में नमो एप्प अभियान का शुभारंभ झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास एवं जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो और भाजपा जमशेदपुर महानगर जिला अध्यक्ष गुंजन यादव के कर कमलों द्वारा किया गया
जिला महामंत्री ने विस्ताऐ पूर्वक जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि पूरे मंडलों को एप्प से जोड़ा जाएगा
जिला सोशल मीडिया प्रभारी अभिषेक श्रीवास्तव ने कहा कि हमलोग छात्रों के बीच में
जाकर एप्प को डाउनलोड कराएंगे ताकि पीएम के हरेक योजनाएं को जान सके
जिसमें मुख्य रूप से प्रकाश दुबे अमित सिंह, सनी संघी, अभिषेक डे, नीरज राष्ट्रवादी, नवजोत सिंह, सोहल राहुल तिवारी, कंचन दत्ता, विकास शर्मा आदि अन्य कई लोग उपस्थित थे उक्त जानकारी अमित सिंह ने दी है

रपट: रंजीत गुप्ता