झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आज झारखंड मंत्रालय में श्री महावीर मंडल रांची के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की

*मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आज झारखंड मंत्रालय में श्री महावीर मंडल रांची के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से रामनवमी त्योहार को लेकर चर्चा की। बातचीत के क्रम में प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि कोरोना महामारी के मद्देनजर राज्य सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन के निर्देशानुसार ही रामनवमी त्योहार मनाया जाएगा। गाइडलाइन का पूरा अनुपालन करते हुए पूजा-अनुष्ठान किया जाएगा। किसी भी प्रकार से गाइडलाइन का उल्लंघन नहीं हो इसका पूरा ध्यान रखा जाएगा। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने श्री महावीर मंडल रांची के प्रतिनिधिमंडल से अपील किया कि भगवान के प्रति हृदय में आस्था और पूरी निष्ठा रखते हुए अपने-अपने घरों पर रहकर ही सौहार्दपूर्ण वातावरण में रामनवमी त्योहार मनाएं। राज्य सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन का अनुपालन करते हुए स्वयं के साथ-साथ अपने परिजनों को भी सुरक्षित रखें। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान समय में संक्रमण में तेजी आयी है। संक्रमण के बढ़ते प्रसार को ध्यान में रखते हुए हमसभी लोगों को सरकार द्वारा कोरोना वायरस से बचाव के दिशा-निर्देशों का सख्त अनुपालन करना जरूरी है ताकि महामारी को नियंत्रित रखा जा सके। मौके पर श्री महावीर मंडल रांची के अध्यक्ष विक्रम सिंह, पूर्व अध्यक्ष राजीव रंजन मिश्र, पूर्व अध्यक्ष रामधन वर्मा, मंत्री राहुल सिन्हा चंकी, कार्यकारी अध्यक्ष राज किशोर, रामनवमी श्रृंगार समिति के अध्यक्ष सागर वर्मा सहित अभिनव आनंद उपस्थित थे।*
=========================*

*दुमका में एक व्यक्ति की कोरोना से मौत हो गई. सिविल सर्जन ने इसकी पुष्टि की है*

*कोविड-19 बुलेटिन : रांची से मिले 562 पोजिटिव मामले, पूरे झारखण्ड में 1312 नए पॉजिटिव मामले, इसके साथ ही झारखण्ड में कुल 130908 पॉजिटिव केस, 7872 सक्रिय मामले, 121885 ठीक, 1151 मौतें हुई हैं*
*जमशेदपुर– कोरोना वैक्सीनेशन को लेकर लोगों में जागरूकता काफी बढ़ी है*

*अब कोरोना से बचने के लिए लोग तेज गति से वैक्सीन लेने के लिए सेंटर पहुंच रहे हैं, जो रिकार्ड बन गया है। बीते दस दिनों में यह आंकड़ा तेजी से बढ़ा है। पूर्वी सिंहभूम जिले में वैक्सीन लेने वालों की संख्या एक लाख पार हो गई है।
अबतक कुल एक लाख 427 लोगों ने वैक्सीन ले चुके हैं। वहीं, 20 हजार 534 लोगों ने दूसरी डोज ली है। इधर, रविवार को जिले के विभिन्न केंद्रों पर कुल सात हजार 223 लोगों ने वैक्सीन की पहली डोज ली। वहीं, 329 लोगों ने दूसरी डोज ली है। पूर्वी सिंहभूम जिले में 16 जनवरी को कोरोना वैक्सीनेशन की शुरुआत हुई थी। पहले दिन महात्मा गांधी मेमोरियल (एमजीएम) मेडिकल कॉलेज और टाटा मुख्य अस्पताल में टीका दिया गया था। अब जिले के पचपन सेंटरों पर वैक्सीनेशन हो रहा है।
वैक्सीन लेने में पुरुषों की संख्या अधिक है। अभी तक जिले में कुल 53 हजार 165 पुरुषों ने कोरोना वैक्सीन की पहली डोज ली है। वहीं, 47 हजार 162 महिलाओं ने वैक्सीन ली है। जबकि 11 हजार 846 पुरुष और आठ हजार 359 महिलाओं ने वैक्सीन की दूसरी डोज ली है। जुगसलाई प्रखंड में सबसे अधिक वैक्सीनेशन के मामले में जुगसलाई प्रखंड सबसे आगे है। यहां अभी तक कुल नौ हजार 619 लोगों को वैक्सीन लगी है। वहीं, दूसरे स्थान पर पोटका प्रखंड है। इस प्रखंड में सात हजार 667 लोगों ने वैक्सीन ली है। जबकि तीसरे स्थान पर बहरागोड़ा प्रखंड है। इस प्रखंड में कुल सात हजार 62 लोगों ने वैक्सीन ली है।
बीते पांच दिनों में कितने लोगों ने ली वैक्सी तिथि वैक्सीन लेने वालों की संख्या
31 मार्च – 28771
अप्रैल – 30662
अप्रैल – 40443
अप्रैल – 31754
अप्रैल – 3686
किस प्रखंड में कितने लोगों को लगा टीका

प्रखंड टीका

बहरागोड़ा – 7062

चाकुलिया – 5388

धालभूमगढ़ – 3201

डुमरिया – 5673

घाटशिला – 6605

जुगसलाई – 9619

मुसाबनी – 4697

पटमदा – 5240

पोटका – 7667
कोरोना वैक्सीन के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ी है। अब सेंटरों पर भीड़ उमड़ रही है। 45 साल से अधिक उम्र के लोगों को वैक्सीन दिया जा रहा है। सभी लोगों को वैक्सीन लेनी चाहिए। कोरोना से बचाव के लिए टीका लेना जरूरी है। उक्त जानकारी डॉ. साहिर पाल, जिला सर्विलांस पदाधिकारी ने दी है*

===============================================
===

*झारखंड में भारतीय प्रशासनिक सेवा के दस सीनियर अधिकारियों को नई जिम्मेदारी दी गई है। इसके तहत अरुण कुमार सिंह झारखंड के नए विकास आयुक्त बनाए गए हैं। इस संबंध में आज अधिसूचना जारी की गई। अरुण कुमार अब तक उपभोक्‍ता विभाग में अपर मुख्‍य सचिव के पद पर कार्य कर रहे थे। कैलाश कुमार खंडेलवाल को उच्‍च एवं त‍कनीकी शिक्षा विभाग में अपर मुख्‍य सचिव की जिम्‍मेदारी दी गई है। राज्य सरकार ने प्रदेश के दस सीनियर आइएएस अफसरों का तबादला कर दिया है। कार्मिक प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग ने इसकी अधिसूचना जाी कर दी है।
नाम        कहां गए

*के के खंडेलवाल -अपर मुख्य सचिव, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा*

*एल ख्यांगते – अपर मुख्य सचिव, वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग का अतिरिक्त प्रभार*

*शैलेश कुमार सिंह – राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव*

*अजय कुमार सिंह – प्रधान सचिव, योजना सह वित्त विभाग*

*वंदना दादेल – कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा मंत्रिमंडल सचिवालय का अतिरिक्त प्रभार*

*हिमानी पांडेय – सचिव, खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग*

*राहुल शर्मा – योजना सह वित्त  विभाग में योजना प्रभाग के सचिव*

*कृपानंद झा – सचिव, सूचना प्रौद्योगिकी एवं ई-गवर्नेंस विभाग*
*चार आयुक्तों को अतिरिक्त प्रभार*
*राज्य सरकार ने चार आयुक्तों को क्षेत्रीय विकास प्राधिकार का अतिरिक्त प्रभार दिया  है। कोल्हान प्रमंडल के आयुक्त मनीष रंजन को अपने कार्यों के साथ कोल्हान क्षेत्रीय विकास परिषद, पलामू प्रमंडल के आयुक्त जटाशंकर चौधरी को पलामू क्षेत्रीय विकास प्राधिकार, उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल के आयुक्त कमल जॉन लकड़ा को उत्तरी छोटानागपुर क्षेत्रीय विकास प्राधिकार तथा संताल परगना प्रमंडल आयुक्त चार आयुक्तों को
राज्य सरकार ने चार आयुक्तों को क्षेत्रीय विकास प्राधिकार का अतिरिक्त प्रभार दिया  है। कोल्हान प्रमंडल के आयुक्त मनीष रंजन को अपने कार्यों के साथ कोल्हान क्षेत्रीय विकास परिषद, पलामू प्रमंडल के आयुक्त जटाशंकर चौधरी को पलामू क्षेत्रीय विकास प्राधिकार, उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल के आयुक्त कमल जॉन लकड़ा को उत्तरी छोटानागपुर क्षेत्रीय विकास प्राधिकार तथा संताल परगना प्रमंडल के आयुक्त चंद्रमोहन कश्यप को संताल परगना क्षेत्रीय विकास प्राधिकार के उपाध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है * ====================================================================== *विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर बुधवार को राज्य में विशेष टीकाकरण
अभियान चलाया गया। मुख्य सचिव सुखदेव सिंह के निर्देश पर चलाए गए इस अभियान में कुल 90,793 लोगों का टीकाकरण हुआ। इनमें 86,594 लोगों को जहां पहली डोज लगी, वहीं 4,199 लोगों को दूसरी डोज का टीका लगाया गया।
बुधवार को राज्य में 45 वर्ष से अधिक आयु के 86,504 लोगों को पहली डोज का टीका लगाया गया। इनके अलावा 90 फ्रंटलाइन वर्कर्स तथा 10 हेल्थ केयर वर्कर्स ने भी पहली डोज का टीका लिया। इसी तरह, 45 वर्ष से अधिक आयु के 2,778 लोगों का दूसरी डोज का भी टीकाकरण हुआ। इनके अलावा 347 हेल्थ केयर वर्कर्स तथा 1,074 फ्रंटलाइन वर्कर्स को भी दूसरी डोज का टीका लगाया गया। बता दें कि मुख्य सचिव ने विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर अधिक से अधिक लोगों के टीकाकरण के निर्देश सभी उपायुक्तों को दिए अब तक इतने लोगों का हो चुका टीकाकरण
लाभुक -पहली डोज – दूसरी डोज
हेल्थ केयर वर्कर्स 1,93,260 1,26,879
फ्रंटलाइन वर्कर्स 2,35,655 1,23,970
45 वर्ष से अधिक आयु के सामान्य नागरिक 13,98,971 28,140
कुल 18,27,866 2,78,989
केंद्र से बीस लाख डोज की स्वीकृति मिलने के बाद भी बुधवार को भी झारखंड में टीका की एक भी डोज नहीं पहुंच सकी। अब केंद्र ने गुरुवार को कोविशील्ड की दो लाख डोज झारखंड पहुंचाने का आश्वासन दिया है। दस लाख डोज की अगली खेप अगले दिन नौ अप्रैल को झारखंड पहुंचेगी। इधर, टीका नहीं मिलने से कई जिलों में स्टॉक पूरी तरह खत्म हो गया है। मंगलवार को रात तक राज्य में लगभग 1.73 लाख डोज टीका उपलब्ध था। बुधवार को जिलों में टीकाकरण का विशेष अभियान चलाए जाने के बाद टीका की उपलब्धता बहुत कम हो गई है। कई जिलों में तो नहीं के बराबर डोज उपलब्ध रह गए हैं।
गुरुवार को दो लाख डोज टीका रांची पहुचंते हैं तो जिलों में पहुंचाने में भी एक दिन समय लग सकता है। ऐसे में कई जिलों में गुरुवार और शुक्रवार को टीकाकरण अभियान बाधित हो सकता है। गुरुवार को विशेष टीकाकरण अभियान भी है। इस अभियान के तहत प्रतिदिन डेढ़ लाख टीकाकरण का अभियान रखा गया है। इधर, राज्य में कोवैक्सीन का पहली डोज का टीकाकरण भी बंद है। केंद्र से अभी कोवैक्शीन टीका का भी आवंटन नहीं हुआ है। राज्य में इसका स्टॉक खत्म होने से इसका पहली डोज का टीका बंद कर दिया गया है। दूसरी डोज के लिए ही यह टीका दिया जा रहा है।*

*कोविड-19 के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए राज्य सरकार ने फिलहाल स्कूलों को बंद रखने का निर्णय लिया है लेकिन अब तक आंगनबाड़ी केंद्रों को लेकर कोई आदेश जारी नहीं किया गया है। स्पष्ट है कि आंगनबाड़ी केंद्र खुले रहेंगे, इसका झारखंड प्रदेश आंगनबाड़ी वर्कस एसोसिएशन ने कड़ा विरोध दर्ज कराया है।एसोसिएशन ने इस विषय में समाज कल्याण निदेशक से हुई बातचीत का हवाला देते हुए कहा कि निदेशक ने कहा है कि आंगनबाड़ी केंद्र खुलें रहेंगे, यह ऊपर के पदाधिकारियों का आदेश है। एसोसिएशन के कार्यकारी अध्यक्ष बालमुकुंद सिन्हा ने आदेश पर सवाल उठाते हुए कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र खुले रहेंगे, केंद्र में 3-6 वर्ष के बच्चों को शिक्षा दी जाएगी, नाश्ता-खिचड़ी दी जाएगी लेकिन नहीं तो मास्क दिया जा रहा है नहीं ही सैनेटाइजर सवाल उठाया कि क्या आंगनबाड़ी सेविका और सहायिका को कोरोना नहीं होगा*

*स्वास्थ्य सचिव ने कहा- राज्य में टीके की कमी नहीं*

*रांची स्वास्थ्य सचिव कमल किशोर सोन ने बुधवार को अड़की सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, खूंटी में कोविड-19 का पहला टीका लिया। इस मौके पर उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि राज्य में टीके की कोई कमी नहीं है, अभी 20 लाख डोज एक सप्ताह में प्राप्त होंगे। अड़की सामुदायिक केंद्र औचक निरीक्षण को पहुंचे स्वास्थ्य सचिव ने अस्पताल के कर्मियों को कोविड के अनुरूप व्यवहार का पालन करने का निर्देश दिया। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि टीकाकरण के लिए देश भर में कहीं भी रजिस्ट्रेशन एवं वैक्सीनेशन किया जा सकता है।
किसी भी दूरदराज के ग्रामीण इलाके में भी टीका लेना पूरी तरह से सुरक्षित है। कहा, जनता में यही विश्वास दिलाने के लिए मैंने रांची के खूंटी के अड़की प्रखंड में आकर टीका लिया। पंचायत स्तर पर टीका लगवाने का उद्देश्य है कि जनमानस को टीका लगाने के लिए ज्यादा यात्रा नहीं करनी पड़े। इस मौके पर बीडीओ, सीओ, एमओआइसी, राज्य कार्यक्रम समन्वयक, डाटा मैनेजर एवं डीपीएमयू खूंटी के अधिकारी मौजूद थे*

*कोरोना वायरस के फैलाव को रोकने के लिए जिलों में पुलिस की सख्ती शुरू हो चुकी है। पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर सभी जिलों में पुलिस व्यापक पैमाने पर मास्क चेकिंग अभियान चला रही है। भीड़भाड़ वाले इलाकों में शारीरिक दूरी का पालन हो, इसे सुनिश्चित कराने के लिए जिलों में सीनियर पुलिस अधिकारी भी घूम-घूमकर व्यवस्था संबंधित जानकारी ले रहे हैं और अपने कनीय पदाधिकारियों को दिशा-निर्देश दे रहे हैं। राज्य सरकार की उच्च स्तरीय समिति ने एक दिन पूर्व ही कोरोना वायरस के फैलाव को रोकने संबंधित दिशा-निर्देश जारी किया था। यह आदेश गुरुवार से प्रभावी होना है। रांची में स्वयं एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा ने शहर की गलियों में घूम-घूमकर कोरोना के रोकथाम को लेकर जारी गाइडलाइंस का उल्लंघन करने वालों को चेताया और गुरुवार से कठोर कार्रवाई शुरू होने की जानकारी दी।*