झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

मांगें पूरी होने तक जारी रहेगी हड़ताल

लखीसराय,अजय कुमार। विभिन्न मांगों को लेकर बिहार राज्य आशा संघ (एटक) के राज्यव्यापी कार्यक्रम के तहत आशा कार्यकर्ताओं ने बुधवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू किया गया। इस दौरान आशा कार्यकर्ताओं ने सिविल सर्जन कार्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया। धरना-प्रदर्शन का नेतृत्व किरण देवी कर रही थी। धरना-प्रदर्शन के दौरान सिविल सर्जन डॉ. आत्मानंद कुमार को 17 सूत्री ज्ञापन सौंपा गया। इसमें आशा कार्यकर्ताओं को नियमित करने, 21 हजार रुपये मासिक मानदेय करने, सरकारी कर्मी का दर्जा देने, सात जनवरी 2019 को हुए समझौता के आलोक एक हजार रुपये मासिक मानदेय का जल्दी भुगतान करने, पीएचसी में होने वाले आशा कार्यकर्ताओं के शोषण एवं अवैध उगाही पर रोक लगाने आदि मांगें शामिल है। धरना-प्रदर्शन में शामिल आशा कार्यकर्ताओं ने कहा कि मांगें पूरी होने तक हड़ताल जारी रहेगी। धरना में आशा संघ के संयोजक रौशन कुमार सिन्हा, सरिता कुमारी, रूबी कुमारी, पूनम शर्मा, अनिता कुमारी, सुमो देवी, पुष्प लता कुमारी, खुशबू कुमारी, संगीता कुमारी, सावित्री कुमारी, मनोरमा देवी, पुष्पा कुमारी, गायत्री कुमारी, अनिता कुमारी आदि शामिल थे।