झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

कोविड-19 के संक्रमण की त्वरित रोकथाम हेतु अनुमंडल दंडाधिकारी,धालभूम के निर्गत आदेश के आलोक में आज मानगो नगर निगम के कई क्षेत्रों में विशेष कोरोना जांच अभियान चलाया गया

कोविड-19 के संक्रमण की त्वरित रोकथाम हेतु अनुमंडल दंडाधिकारी,धालभूम के निर्गत आदेश के आलोक में आज मानगो नगर निगम के कई क्षेत्रों में विशेष कोरोना जांच अभियान चलाया गया।कार्यपालक पदाधिकारी दीपक सहाय के निर्देशानुसार कंटेनमेंट जोन क्षेत्र में संक्रमित व्यक्ति के परिवारों के सदस्यों एवं संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आए हुए लोगों की कोरोना जांच कराई गई।
कार्यालय मानगो नगर निगम के प्रतिनियुक्त अधिकारी, शिक्षक एवं कर्मियों के साथ प्रतिनियुक्त मेडिकल टीम के द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में कोरोना जांच अभियान चलाया गया। साथ ही कार्यालय मानगो नगर निगम परिसर एवं पारडीह चौक के पास स्पेशल जांच शिविर का आयोजन किया गया। आज संकोसाई, आजाद नगर, पोस्ट ऑफिस रोड, डिमना रोड, जवाहर नगर ,कई अपार्टमेंट्स आदि क्षेत्रों में बनाए गए कंटेंटमेंट जोन के संक्रमित व्यक्ति के परिवारों के सदस्यों एवं संपर्क में आए लोगों की जांच कराई गई। लगभग 600 लोगों की जांच किया गया जिसमें 14 व्यक्ति संक्रमित पाए गए। साथ ही आज मानगो नगर निगम क्षेत्र में कुल 21 माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाए गए। नगर प्रबंधक राहुल कुमार, निशांत कुमार, दिनेश्वर यादव के नेतृत्व में जांच अभियान चलाया गया। इस अवसर पर कार्यालय कर्मी जीतू, रवि कुमार ,चंदन कुमार ,मनीष कुमार, विनोद कुमार , कृष्ण कांड ,मोहम्मद कासिम स्वास्थ्य कर्मी,प्रतिनियुक्त शिक्षक आदि उपस्थित थे।