झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

कोल्हान मजदूर संघ ने जरूरतमंद को आदित्यपुर में कंबल प्रदान किया

आदित्यपुर। 13 जनवरी 2021 पूर्व पार्षद एवं कांग्रेस इंटक के प्रदेश सचिव एवं कोल्हान मजदूर संघ के केंद्रीय अध्यक्ष अंबुज कुमार जी के द्वारा आज सैकड़ों जरूरतमंदों को हरिओम नगर स्थित कार्यालय में मकर संक्रांति एवं टुसू पर्व के अवसर पर कंबल प्रदान किया गया।
वृद्ध माताएं एवं जरूरतमंद टुसू जैसे महापर्व के अवसर पर कंबल प्राप्त करके फूले नहीं समा रहे थे।
इस मौके पर मुख्य रूप से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिवाकर झा उपस्थित रहे। दिवाकर झा जी ने कहा कि जरूरतमंदों एवं वृद्ध को कंबल उपलब्ध कराना इस भीषण ठंड में बड़ा ही नेक एवं पुण्य का कार्य है।
अंबुज कुमार ने बताया कि हमने इस वर्ष 1000 से अधिक जरूरतमंदों को कंबल उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है। जिसकी कड़ी में आज 100 से अधिक जरूरतमंदों को कंबल उपलब्ध कराया गया। कोल्हान मजदूर संघ द्वारा इसके पूर्व भी इस वर्ष सैकड़ों जरूरतमंदों को कंबल उपलब्ध कराया गया था।
कल पुनः मकर संक्रांति एवं टुसू पर्व के अवसर पर 300 से अधिक चिन्हित जरूरतमंदों को कंबल उपलब्ध करवाया जाएगा।
कंबल वितरण कार्यक्रम में मुख्य रूप से कोल्हान मजदूर संघ के वरीय उपाध्यक्ष श्री रामा शंकर पांडे ,नगर अध्यक्ष छोटू राय ,गम्हरिया प्रखंड अध्यक्ष सुकेश गुप्ता, आदित्यपुर कार्यकारी नगर अध्यक्ष रितिक साहू ,वरिष्ठ नागरिक श्री रघुनाथ सिंह, रविंद्र सिंह ,राजेंद्र सिंह, लक्ष्मी नारायण मिश्रा आदि उपस्थित रहे।