खेलों इंडिया यूथ मलखंब प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए झारखंड टीम घोषित
खेलों इंडिया यूथ मलखंब प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए झारखंड टीम की घोषणा आज झारखंड राज्य मलखंब एसोसिएशन के महासचिव अजय झा ने झारखंड राज्य खेल प्राधिकरण के विशेष कार्य पदाधिकारी प्रमोद शरण के हवाले दिए। खेलों इंडिया यूथ मलखंब प्रतियोगिता पंचकूला,हरियाणा में 8 से 12 जून तक आयोजित की जाएगी। झारखंड टीम प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए रांची रेलवे स्टेशन से 5 जून को पंचकूला हरियाणा के लिए प्रस्थान करेगी।
प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए झारखंड राज्य खेल प्राधिकरण के द्वारा बंगीय सांस्कृतिक परिषद विधालय धुर्वा के सभागार में आठ दिवसीय झारखंड टीम का प्रशिक्षण शिविर लगाया गया। झारखंड राज्य मलखंब संघ के महासचिव अजय झा ने बताया कि खेलों इंडिया यूथ मलखंब प्रतियोगिता में झारखंड टीम अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेगी।
झारखंड बालक टीम :-
निखिल कुमार (कप्तान) ,रॉकी कुमार (उपकप्तान) , विकास कुमार , जीतेश कुमार राकेश नायक , आकाश कुमार
प्रशिक्षक:- संजय कुमार
झारखंड बालिका टीम :
रश्मि कुमारी (कप्तान) ,अनुशिखा कुमारी (उपकप्तान) ,खुशी कुमारी ,मनीता उरांव सिम्पी कुमारी , रिया कुमारी
प्रशिक्षक:- विवेक कुमार
टीम प्रबंधक:- कुश कुमार साहू
सम्बंधित समाचार
अनुमण्डल पदाधिकारी धालभूम जमशेदपुर सह कार्यपालक पदाधिकारी, जुगसलाई नगर परिषद के निर्देशानुसार “स्वच्छ भारत मिशन ( शहरी)” 2.0 अंतर्गत “स्वच्छ सर्वेक्षण 2023” को लेकर जुगसलाई नगर परिषद के सभागार में कार्यालय के पदाधिकारियों और कर्मचारियों के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया
*जिला दण्डाधिकारी-सह- उपायुक्त ने स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर प्रशासनिक-पुलिस पदाधिकारियों के साथ की बैठक*
*तख्त श्री हरमंदिर जी प्रबंधन कमेटी की आपात बैठक आज अध्यक्ष ने रविवार को बुलाई बैठक शनिवार को एसडीओ ने दोनों धड़ों की बैठक बुलाई*