झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा से मिले भाजयुमो जिलाध्यक्ष अमित अग्रवाल लिया आशीर्वाद

*जमशेदपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अमित अग्रवाल ने केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा से मिलकर आशीर्वाद लिया। आज अमित अग्रवाल ने भारत सरकार में आदिवासी कल्याण मंत्री अर्जुन मुंडा के आवास पर उनसे मिलकर संगठन द्वारा मिले दायित्व पर आशीर्वाद और मार्गदर्शन प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने भरोसा दिलाया कि जमशेदपुर महानगर में युवा शक्ति को संगठित कर उन्हें राष्ट्रहित के योगदान में प्रभावी रूप से भागीदार बनाने की दिशा में कार्य करूंगा। श्री मुंडा ने अमित अग्रवाल को शुभकामनाएं व्यक्त की एवं विश्वास जताया कि अमित अग्रवाल के नेतृत्व में युवा मोर्चा सशक्त और मजबूत बनेगी। अमित अग्रवाल को जिलाध्यक्ष मनोनीत किये जाने पर भाजपा सोनारी मंडल अध्यक्ष प्रशांत पोद्दार के नेतृत्व में भाजपाइयों ने स्वागत किया। इस दौरान मंडल पदाधिकारी एवं युवा कार्यकर्ताओं ने अमित अग्रवाल को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

*भाजपा महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने समर्पण निधि में किया सहयोग*

जमशेदपुर। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए शहर के प्रत्येक वर्ग समर्पण निधि में बढ़-चढ़करअपना सहयोग दे रहे हैं। आज भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र अयोध्या में बन रहे भव्य श्रीराम मंदिर निर्माण हेतु विद्यापति नगर स्थित संघ कार्यालय में विभाग प्रचारक आशुतोष कुमार को 5100 रुपये का डिमांड ड्राफ्ट सौंपकर समर्पण निधि में सहयोग किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि अयोध्या में भव्य राम मंदिर का सपना हर भारतवासी का रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में वर्षों पुराना मामला सुलझ गया है। इस प्रयास में अपनी ओर से एक छोटा सा योगदान दिया गया है। उन्होंने जमशेदपुर के सभी सनातनी बंधुओं से राम मंदिर निर्माण में समर्पण की अपील की।
इस दौरान जिला उपाध्यक्ष सुधांशु ओझा एवं सोशल मीडिया प्रभारी बिनोद कुमार सिंह मौजूद थे।

*भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास से मिले भाजयुमो जिलाध्यक्ष अमित अग्रवाल लिया आशीर्वाद*

*जमशेदपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अमित अग्रवाल ने भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास से मिलकर आशीर्वाद लिया। आज अमित अग्रवाल ने भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास के एग्रिको स्थित आवास पर मिलकर संगठन द्वारा मिले दायित्व पर अंगवस्त्र और पुष्पगुच्छ भेंटकर आशीर्वाद और मार्गदर्शन प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने भाजयुमो जिलाध्यक्ष के रूप में दायित्व दिए जाने पर संगठन एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि जमशेदपुर महानगर में युवाओं की सक्रिय भागीदारी हेतु तत्परता से कार्य करूंगा। पार्टी के अभिभावकों एवं युवा साथियों के सहयोग से महानगर में युवा शक्ति को और अधिक संगठित एवं सशक्त बनाना ही पहली प्राथमिकता है। इस दौरान युवाओं ने भाजपा जिंदाबाद, युवा मोर्चा जिंदाबाद, युवा शक्ति-राष्ट्र शक्ति के ओजस्वी नारे लगाकर रघुवर दास का स्वागत किया। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने अमित अग्रवाल को दायित्व हेतु बधाई और शुभकामनाएं व्यक्त की। उन्होंने कहा कि राष्ट्र और राज्य निर्माण में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है। भारत सबसे युवा देश है ऐसे समय में युवाओं की जिम्मेदारी अधिक बढ़ जाती है। युवा शक्ति का उपयोग राष्ट्र निर्माण में हो इसकी चिंता करते हुए युवाओं को पार्टी में जोड़ने का आह्वान किया। ज्ञात हो कि भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास राष्ट्रीय पदाधिकारी बैठक में भाग लेकर आज शहर पहुंचे हैं।

इससे पहले पोटका मंडल पदाधिकारी एवं भाजपा सुंदरनगर मंडल अध्यक्ष चंचल चक्रव्रती के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने अमित अग्रवाल का स्वागत कर शुभकामनाएं दी।
इस दौरान भाजपा महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव, अभिमन्यु सिंह, सन्नी संघी, सुमित श्रीवास्तव, रवि सिंह, प्रकाश दूबे, अमित सिंह, रॉकी सिंह, मोंटी अग्रवाल, सौरव कुमार, गौरव जवानपुरिया, नवजोत सोहल, अमन सिंह, मनोज भगत, उपेंद्र गिरी समेत सभी मंडलो के युवा कार्यकर्ता मौजूद थे*

*पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने समर्पण निधि में किया सहयोग।*

■ श्री राम मंदिर निर्माण से भव्य एवं दिव्य भारत का उदय: रघुवर दास*

जमशेदपुर। अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण के लिए शहर के सभी लोग वर्ग समर्पण निधि में बढ़-चढ़कर अपना सहयोग दे रहे हैं। राम मंदिर निर्माण के समर्पण निधि अभियान में आज भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र अयोध्या में बन रहे भव्य श्रीराम मंदिर निर्माण हेतु 1,51,000 रुपये का डिमांड ड्राफ्ट सौंपकर समर्पण निधि में सहयोग किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण के पीछे वर्षों की प्रतीक्षा और संघर्ष है। वर्षों पहले हमारे पूर्वजों द्वारा देखे गए सपने को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व ने साकार किया है। जिस राष्ट्र ने श्रीराम को अपना पूर्वज, अपना कुटुंबपति, अपना पुरोधा, अपना प्रभु, अपना नीतिनियंता और अपना आदर्श माना हो उस समाज में रामकाज करना प्रत्येक नागरिक का प्रथम कर्तव्य है। निस्संदेह भव्य मंदिर निर्माण रामकाज ही है। कहा कि हमारा सौभाग्य है कि हम राम मंदिर निर्माण में अपना योगदान समर्पित कर रहे हैं, यह अवसर गौरवपूर्ण है।
इस दौरान समर्पण निधि अभियान के प्रमुख जनार्दन पांडेय, विश्व हिंदू परिषद के महानगर अध्यक्ष अवतार सिंह गांधी, अभियान के कोषाध्यक्ष हरेराम ओझा, अभियान के अध्यक्ष खजांची लाल मित्तल, संजय सिन्हा, संजय तिवारी, देवेंद्र गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष गुंजन यादव, चंद्रशेखर मिश्रा, भूपेंद्र सिंह, जिला मीडिया प्रभारी प्रेम झा और अन्य कई लोग उपस्थित थे।