झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

केबुल कंपनी के कर्मियों को बकाया वेतन और ग्रेच्युटी मिलेगी

जमशेदपुर। 20 साल से बंद केबुल कंपनी के कर्मचारियों का बकाया वेतन और ग्रेच्युटी की राशि लिक्विडेटर ने तय कर दी है। सूची तैयार कर भेज दी गई है। इसके तहत अधिकतम 46 लाख और न्यूनतम लगभग साढ़े सात हजार रुपए कर्मचारियों को मिलेगा। कर्मचारियों के क्लेम नंबर, नाम के साथ राशि की पूरी सूची हैै। लगभग 16 सौ कर्मचारियों की राशि तय कर सार्वजनिक की गई है। इसमें वैसे कर्मचारी हैं, जो केबुल कंपनी में कार्यरत थे और बंद होने के बाद भी कर्मचारी हैं। इसके अलावा रिटायर्ड हो चुके कर्मचारियों को भी वेतन और ग्रेच्युटी की राशि मिलेगी। कर्मचारियों द्वारा क्लेम किए गए ब्याज की राशि को खारिज कर दिया गया है।