झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

कार्यकर्ता व्यक्ति के लिए नहीं संगठन के लिए समर्पित हो प्रधानमंत्री  के योजनाओं को जन-जन तक लेकर जाएं -कुणाल षाडंगी 

कार्यकर्ता व्यक्ति के लिए नहीं संगठन के लिए समर्पित हो प्रधानमंत्री  के योजनाओं को जन-जन तक लेकर जाएं -कुणाल षाडंगी

झारखंड प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर  के निर्देशानुसार तथा पूर्व विधायक कुणाल षडंगी के नेतृत्व में आज  बहरागोड़ा विधानसभा के सभी मंडलों के कार्यकर्ताओं के साथ बहरागोड़ा स्थित जयप्रकाश नारायण सामुदायिक भवन में टिफ़िन बैठक का आयोजन किया गया था। कुणाल षाडंगी  ने मंडल के पूर्व अध्यक्ष, मंडल के पदाधिकारी, मोर्चा अध्यक्ष,शक्ति केंद्र संयोजक,सहसंयोजक,बूथ अध्यक्ष एव मंडल में निवास करने वाले सभी प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर सांगठनिक गतिविधियों की समीक्षा एवं आगामी कार्यक्रमों की चर्चा किया

कुणाल षाड़ंगी ने टिफिन बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि संगठन सर्वोपरि है प्रधानमंत्री  के नौ वर्ष के कार्यकाल के उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाएं तथा बहरागोड़ा विधानसभा मैं एक अकर्मण्य विधायक के कार्यशैली से भी जनता को अवगत कराएं आज बहरागोड़ा की पहचान गौ तस्करी, बालू तस्करी,ओवर लोडिंग ट्रक को पास करवाना नशे के व्यापार जैसे विषयों के बारे में बन चुकी है जो कि अत्यंत दुखद है आने वाले चुनाव में इन सभी मुद्दों को लेकर जनता के सामने जाएं तथा जनता को वास्तविकता से अवगत कराएं उन्होंने यह भी कहा कि संगठन बड़ा होता है व्यक्ति नहीं व्यक्ति के लिए नहीं संगठन के लिए कार्य करें कार्यकर्ता कार्यकर्ताओं को चंडीचरण साव, निर्मल दुबे, सुमन कल्याण मंडल, सुदीप पट्नायक , राजीव महापात्र ने भी संबोधित किया।

इस मौके पर प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी, कार्यकारिणी सदस्य चंडी चरण साहू, जिला संयोजक सुमन कल्याण मंडल जिला मंत्री समिति कार्यक्रम प्रभारी निर्मल दुबे, जिला मंत्री राजीव महापात्रा, मंडल अध्यक्ष राजकुमार कर, युवा मोर्चा अध्यक्ष हेमकांत भुइयां, पूर्व मंडल अध्यक्ष बरसोल दीपक महापात्र, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष रंजीत कुमार बाला, पूर्व महामंत्री सुदीप पटनायक, पूर्व मंडल अध्यक्ष जितवाहन राऊत, प्रदैश युवा मोर्चा कार्यकारिणी सदस्य गोपन परिहारी, भाजपा वरिष्ठ नेता प्रवीर कुमार ढोल, खंडामौदा मुखिया पंचानन सिंह, मुखिया सुलेखा सिंह, पंसस गौरी नायक, पूर्व प्रमुख शास्त्री हेंब्रम, शंकर हालदार, रोहित कुईला, शशांक शेखर पाल, चंदन पात्र, बडसोल महामंत्री कमलकांत , रंजीत सीट, जगदीश राय, दीपक बारीक, सीमांतो होता समेत सैकड़ों प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित थे।