झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

कांग्रेस नेता राहुल गाँधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा कन्याकुमारी-काश्मीर तक 3570 कि मी के तहत तीसरे दिन दोपहर तक 32 कि मी तमिलनाडू के टकली ग्राम तक पहुँची

जमशेदपुर : जिला कांग्रेस के वरीय उपाध्यक्ष संजय सिंह आजाद ने प्रेस बयान जारी करते हुए जानकारी दिया कि कांग्रेस नेता राहुल गाँधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा कन्याकुमारी-काश्मीर तक 3570 कि मी के तहत तीसरे दिन दोपहर तक 32 कि मी तमिलनाडू के टकली ग्राम तक पहुँची पूर्वी सिंहभूम जिला के लिए गौरव का क्षण है कि भारत जोड़ो यात्रा में जेबा खान कांग्रेस नेत्री मानगो निवासी एवं अमरजीत नाथ मिश्रा जिला उपाध्यक्ष, प्रथम दिन से ही कांग्रेस नेता राहुल गाँधी के साथ यात्रा पर चल रहें है, अमरजीत नाथ मिश्रा एवं जेबा खान ने तीन दिन का अनुभव साझा करते हुए बताया कि जहाँ से भी यात्रा गुजर रही है वहाँ के आम जनता और सामाजिक संगठन के लोग हजारों की संख्या में पहुँच कर कांग्रेस नेता राहुल गाँधी का स्वागत कर रहे हैं लोग रास्ते भर फुल वर्षा रहे हैं ढोल-नगाड़े बजा रहे हैं अपार समर्थन मिल रहा है। जगह जगह सांस्कृतिक झांकी, नृत्य कर लोग स्वागत के लिए उमड रहे है कोई पानी पिला रहा तो कोई चाय बिस्कुट उपलब्ध करा रहा है
वरीय उपाध्यक्ष संजय सिंह आजाद ने आगे कहा कि भारतवासियों को पुरा विश्वास है कि भारत जोड़ो यात्रा का उद्देश्य अवश्य सफल होगा वर्तमान में देश के अंदर भाईचारा समाप्त हो गया है जाति-धर्म का भेद बढ़ गया है जिला-प्रांत बाहरी भीतरी का विष फैलाई जा रही है भारत उधोगपतियों के हाथ में चला गया है महंगाई के कारण ग्रामीण और गरीब परिवार घुँट घुँट कर जी रहे हैं कि नौजवान पढ़-लिख कर बेरोजगारी का दंश झेल रहे हैं देश में पहली बार दुध एवं खाद्य पदार्थ पर 5% जीएसटी लगा दिया गया है सरकारी कंपनी एवं उपक्रमों को लगातार बेचा जा रहा है, लोकतंत्र का हत्या केन्द्र सरकार चलाने वाले के द्वारा अब तक 176 विधायक को 10 करोड से 100 करोड में एक एक को खरीद कर चलती हुई सरकार को रातों रात गिरा दी जा रही है। कुछ विधायक को सीबीआई, ईडी, गिरफ्तार करने का भय दिखा कर बंधक बनाया जा रहा है किसानों के खिलाफ कानून लाए जा रहे है। इन्ही उपरोक्त कारणों से भारत को तोड़ा जा रहा है
अब भारत जोड़ो यात्रा के माध्यम से भारत के सबसे बड़े ईमानदार कांग्रेस नेता राहुल गाँधी के नेतृत्व में भारत को जोड़ने का अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें सम्पूर्ण भारत के लोग जुड़ेंगे, तब जाकर खुशहाल एवं विकास करने वाला भारत बनेगा।
जिलाध्यक्ष बिजय खाँ ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने वाले जिले के नेताओं का भव्य स्वागत यात्रा पूर्ण करने के उपरांत आयोजित किया जाएगा।
जिला वरीय उपाध्यक्ष संजय सिंह आजाद ने बताया कि अब तक जिला से कुल नौ नेताओं ने अतिथि यात्री के रूप में शामिल होने के लिए स्वीकृति दिया है। जिसमें अमरजीत नाथ मिश्रा जिला उपाध्यक्ष,जेबा खान कांग्रेस नेत्री,ज्योतिष कुमार यादव पूर्व राष्ट्रीय सचिव युवा कांग्रेस रुहुल जमील अहमद प्रभारी पटमदा प्रखंड कांग्रेस कमेटी,सुल्तान अहमद संयोजक जमशेदपुर ग्रामीण प्रखंड कांग्रेस,संतोष पाल पूर्व जिला सचिव,इंतिखाब वास्ती प्रभारी बोडाम प्रखंड कांग्रेस,आमिर सोहेल जिला वरीय उपाध्यक्ष उपेन्द्र तिवारी जिला सचिव हैं जिनमें सात सदस्य यात्रा के मध्य शामिल होंगे