झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

कांग्रेस नेता पप्पू यादव ने धनबाद के विभिन्न क्षेत्रों में अनुपमा सिंह के समर्थन में चलाया जनसंपर्क अभियान

कांग्रेस नेता पप्पू यादव ने धनबाद के विभिन्न क्षेत्रों में अनुपमा सिंह के समर्थन में चलाया जनसंपर्क अभियान

केकेसी प्रदेश अध्यक्ष शैलेश पांडेय ने झरिया एवं जामाडोबा में कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक
धनबाद : कांग्रेस नेता सह बिहार के पूर्णिया से प्रत्याशी पप्पू यादव आज सुबह धनबाद पहुंचे। उन्होंने वहां केंदुआ बाजार, पुटकी, अर्लगाडिया बस्ती, टिकियापाड़ा, बरमाशिया, हीरापुर आदि जगहों में कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा सिंह के समर्थन में सघन जनसंपर्क अभियान चलाया। उनके साथ झारखंड प्रदेश कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस के अध्यक्ष शैलेश पांडेय भी मौजूद रहे। इस मौके पर पप्पू यादव ने कहा कि मोदी सरकार संविधान विरोधी है। जनता का आपार जनसमर्थन इंडिया गठबंधन को चुनाव में मिल रहा है उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन सरकार गठन के बाद युवाओं को रोजगार, महिलाओं को उचित सम्मान एवं भागीदारी तथा देश के हर वर्ग को हिस्सेदारी देने का काम इंडिया गठबंधन की सरकार करेगी। इस दौरान शैलेश पांडेय ने झरिया एवं जामाडोबा के रंगाटाल रेलवे कालोनी मे आयोजित कार्यकर्ताओं संग बैठक में कहा कि बेदाग सांसद चुनने का काम धनबाद की जनता करेगी। अनुपमा सिंह सदैव क्षेत्रवासियों के समस्याओं के समाधान के लिए तत्पर रहेंगी एवं क्षेत्र की मूलभूत सुविधाओं का ख्याल रखेंगी। बैठक में मुख्य रूप से अमित चौधरी, आशिष सिन्हा, उदय कांत शर्मा, हर्ष पांडेय, जितेंद्र ठाकुर, पंकज मिश्रा, शेखर सिन्हा, सुधीर यादव, राजू सिंह, अंजन राय, मो0 इस्माईल, राशिद अली समेत काफी संख्या में कार्यकर्ता शामिल थे।