झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

जमशेदपुर से पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जत्था चाईबासा के टाटा कॉलेज मैदान में पहुंचा

सिंहभूम चाईबासा : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में चुनावी जनसभा चाईबासा के कार्यक्रम में जमशेदपुर से पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जत्था चाईबासा के टाटा कॉलेज मैदान में पहुंचा। जहां कांग्रेस नेता राहुल गांधी के समर्थन में गगन भेदी नारा लगाया साथ ही इंडिया गठबंधन के नेता मुख्यमंत्री चंम्पाई सोरेन, स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, मंत्री सत्यानंद भोक्ता, झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता कल्पना सोरेन, इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी जोबा मांझी का भी जोरदार नारेबाजी से अभिनंदन किया। आज की जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि एक-एक कार्यकर्त्ताओं को खड़ा होकर मोदी सरकार को रोकना होगा संविधान खतरे में है, आदिवासी भाइयों का अस्मिता खतरे में है, इसे बचाने के लिए सभी को आगे आना होगा, कांग्रेस पार्टी की सरकार केंद्र में बनते ही 30 लाख नौजवानों को नौकरी, सभी गरीब महिलाओं को एक लाख रुपए प्रतिवर्ष, शिक्षित नौजवानों को एक लाख रुपए का पहला नौकरी की गारंटी, किसानों को एमएसपी, अग्निवीर योजना को तत्काल रद्द करने, नौकरी में अस्थाई के जगह अस्थाई नौकरी का प्रावधान लाने का आहवान करती है। आप सभी जनता से आग्रह है कि इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी जोबा मांझी को भारी से भारी बहुमत से जीताने का कार्य करें। आज के कार्यक्रम में जमशेदपुर से चाईबासा टाटा कॉलेज मैदान में शामिल होने वाले नेताओं में सर्वश्री जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे, जिला उपाध्यक्ष अवधेश सिंह, बृजेंद्र तिवारी, संजय सिंह आजाद, अमित श्रीवास्तव गुड्डू, सनी सिंह, अजय महतो, निखिल तिवारी, कॉल्टू चक्रवर्ती, कमलेश कुमार पाण्डेय, अमरजीत नाथ मिश्रा, रविंद्र शर्मा, मोहम्मद सलीम, गुरदीप सिंह, पुनीता चौधरी, सुबोध सिंह सरदार, आशीष ठाकुर, भरत सिंह, शमशेर खान, शेख मुजेर सहित कांग्रेसजन शामिल हुए।