झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

कांग्रेस के नाराज 12 विधायकों को मनाने आये मंत्री बसंत सोरेन को खाली हाथ लौटना पड़ा,सभी नाराज विधायक दिल्ली रवाना होने के लिए निकले एयरपोर्ट

कांग्रेस के नाराज 12 विधायकों को मनाने आये मंत्री बसंत सोरेन को खाली हाथ लौटना पड़ा,सभी नाराज विधायक दिल्ली रवाना होने के लिए निकले एयरपोर्ट

रांची- झारखंड की राजनीतिक में चंम्पाई सोरेन सरकार पर बड़ा संकट पैदा होते देख अपने सरकार को बचाने के लिए उप मुख्यमंत्री बसंत सोरेन ने कांग्रेस पार्टी के 12 नाराज़ विधायकों को मनाने के लिए रसोई होटल आना पड़ा था।मालूम हो की झारखंड की राजनीतिक में चंम्पाई सोरेन सरकार पर बड़ा संकट पैदा होते देख अपने सरकार को बचाने के लिए उप मुख्यमंत्री बसंत सोरेन ने कांग्रेस पार्टी के 12 नाराज़ विधायक को मनाने के लिए रसोई होटल आना पड़ा। बसंत सोरेन वर्तमान समय में संकट को दूर करने में भलाई समझ रहें हैं।अगर और एक दिन भी येही स्तिथि रही तो नाराज़ विधायक भाजपा के संपर्क में जा सकतें हैं। कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और प्रभारी के साथ साथ आलमगीर आलम के प्रति 12 विधायक काफी अक्रोशित हैं। सूत्रों के अनुसार विधानसभा सत्र में नाराज विधायक अलग गुट बना कर अलग से बैठेंगें।इधर मनाने आये मंत्री बसंत सोरेन का प्रयास भी विफल हो गया,नहीं मना पाए बसंत सोरेन। बैठक काफी गहमा गहमी के बीच हूआ।और अंतः में सभी नाराज 12 विधायक झारखंड छोड़ दिल्ली के लिए उड़ान भरने होटल से निकल गये एयर पोर्ट।विधायक अनुप सिंह ने  संवाददाता सम्मेलन कर कहा की हम सभी विधायक दिल्ली जा रहें है विधायक अंबा प्रसाद के साथ जगन्नाथपुर विधायक सोनाराम सिंकु भी एयर पोर्ट के लिए निकले हैं