झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

कांग्रेस कार्यालय तिलक पुस्तकालय में भारत रत्न प्रथम प्रधानमंत्री स्वः पं जवाहर लाल नेहरू का पुण्य तिथि मनाया गया

कांग्रेस कार्यालय तिलक पुस्तकालय में भारत रत्न प्रथम प्रधानमंत्री स्वः पं जवाहर लाल नेहरू का पुण्य तिथि मनाया गया

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में कांग्रेस कार्यालय तिलक पुस्तकालय में भारत रत्न प्रथम प्रधानमंत्री स्वः पं जवाहर लाल नेहरू का पुण्य तिथि मनाया गया। सर्वप्रथम वरिष्ट कांग्रेस नेता सह प्रदेश सचिव खगेन चन्द्र महतो ने एवं कांग्रेस नेताओं ने स्वः नेहरू के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वरिष्ट नेता खगेन चन्द्र महतो ने कहा कि स्वः नेहरु बाल्यकाल से ही पढ़ाई में प्रतिभावान थे, भारत के स्वतंत्रा संग्राम के लड़ाई में राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी के सानिध्य में अग्रसर रहे, अनेको बार जेल गये, अंग्रेजों के अत्याचार सहे, अंततः अंग्रेजों को भारत से जाना पड़ा और भारत देश 15 अगस्त 1947 ई को आजाद हुआ और पं जवाहर लाल नेहरू देश के प्रथम प्रधानमंत्री बने भारत देश जब आजाद हुआ तब भारत को आत्म निर्भर बनाना बहुत बड़ी चुनौतीपूर्ण कार्य थी, जिसे नेहरू ने बहुत ही शालीनता से भारत को आगे बढ़ाने के योजना पर कार्य करते हुए कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, सरकारी उपक्रमों की स्थापना के साथ साथ मजबूत सैन्य ताकत के स्वरूप को गढा, पं जवाहर लाल नेहरू के त्याग और देन को कभी भी भुलाया जा सकता है, आज के छात्रों एवं सभी नौजवानों को पं नेहरू के जीवनी को जरूर अध्ययन करना चाहिए, जिसमें सफल जीवन के सभी मंत्र मिलेंगे।
कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेस नेता सह प्रदेश सचिव खगेन चन्द्र महतो, राकेश तिवारी प्रदेश सचिव, रियाजुद्दीन खान सदस्य जिला 15 सूत्रीय, प्रभात रंजन श्रीवास्तव, किशन लाल महतो, अशोक सिंह, जितेन्द्र सिंह, मो शब्बीर ऊर्फ लाल बाबू, अशोक सिंह क्रांतिकारी, रंजीत सिंह, सूर्या राव, ज्योति मिश्र, बिरेंद्र पाण्डेय, नारद पाण्डेय, बलराम महतो, पवन बिहारी ओझा सहित कांग्रेसजन शामिल हुए।