झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

कांडी प्रखण्ड में भारत की स्वर कोकिला लता मंगेशकर के निधन पर भाजपाइयों ने दी श्रद्धांजलि

कांडी प्रखण्ड में भारत की स्वर कोकिला लता मंगेशकर के निधन पर भाजपाइयों ने दी श्रद्धांजलि

गढ़वा : भारत की स्वर कोकिला, भारत रत्न, पद्मभूषण व पद्मविभूषण सहित कई पुरस्कारों से सम्मानित लता मंगेशकर के निधन पर कांडी प्रखण्ड में भाजपाइयों ने श्रद्धांजलि दी।
भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष रामलाला दुबे, कांडी पंचायत मुखिया सह भाजपा नेता विनोद प्रसाद, रामलखन प्रसाद, रामनाथ प्रसाद, नंदू मेहता, संजय प्रसाद, जनेश्वर दुबे, प्रदीप दुबे सहित दर्जनों लोगों ने लता मंगेशकर की तस्वीर पर माल्यार्पण कर और पुष्पांजलि देकर उन्हें श्रद्धांजलि दिया। ज्ञात हो कि लता मंगेशकर फिल्म इंडस्ट्री में लगभग छह दशकों तक सूरों की बादशाह बनी रहीं। रविवार की सुबह मल्टी पार्ट्स फेल्योर होने के बाद 92 साल की उम्र में उनका निधन हो गया।