झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

सत्य,संविधान, लोकतंत्र और भारत के आम लोगों की जीत:धर्मेंद्र सोनकर

सत्य,संविधान, लोकतंत्र और भारत के आम लोगों की जीत:धर्मेंद्र सोनकर

पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष धर्मेंद्र सोनकर के निर्देशानुसार जिला सचिव रईस रिजवी छब्बन के नेतृत्व में बिष्टुपुर में लड्डू का वितरण किया गया। कांग्रेस नेता राहुल गाँधी के सजा पर सर्वोच्च न्यायालय द्वारा रोक लगाने पर भव्य रूप से ढोल नगाड़े, लड्डू वितरण कर गगन चुम्भि नारों के साथ अति उत्साहित कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया।
धर्मेंद्र सोनकर ने कहा कि सुप्रीमकोर्ट के फैसले का तहे दिल से स्वागत है यह संविधान,लोकतंत्र और भारत के आम लोगों की जीत हुई है भारत के नागरिकों की जीत हुई राहुल गाँधी के ख़िलाफ़ भाजपा की साज़िश बेनकाब हुई।
बबलू झा जिला उपाध्यक्ष ने कहा सत्यमेव जयते लोकतंत्र के मंदिर में फिर गूंजेगी आम जन की बुलंद आवाज़ सत्य और साहस के प्रतीक बन गए हैं राहुल गाँधी मोदी सरकार और भाजपा के लोग वही काम करें जिसका उनको जनाादेश मिला है। अपने वादों को निभाने में वह एक दशक से विफल रहे हैं। संसद और सड़क तक जारी रहेगा जनता के सवालों पर संग्राम
कार्यक्रम में मुख्यत अशोक चौधरी, रामाश्रय प्रसाद, एल बी सिंह धर्मेंद्र सोनकर, जेबा खान जिला उपाध्यक्ष बब्लू झा, उषा यादव जिला सचिव रईस रिज़वी छब्बन, राकेश साहू चंदन यादव,अफसर इमाम चिंटू,अखिलेश यादव, शिल्पी चक्रवर्ती, राजा सिंह राजपूत, सुल्तान अहमद, ईश्वर चंद्र गुप्ता,शमीम गुलाटी , कृष्णा लोहार, मनीष मार्डी, गोविंद बगधल, गुलाब गद्दी, अनिता कुमारी, मीनू कुमारी, पूजा डे, विकास मुखी, कुमार,गौतम रविदास, प्रिंस मोहसीन, पवन सिंह अख्तर हुसैन सिकंदर खान गुलाम अली शाजादा सलीम आसान, जावेद जमाल इरफान अहमद,रतन सोनकर एवं अन्य सैकड़ों कार्यकर्ता मौके पर मौजूद थे।