जमशेदपुर। जुगसलाई रेलवे ओवर ब्रिज का काम जोरों से चल रहा है। दिसंबर 2022 तक इसके उदघाटन कि सम्भावना है।
जुगसलाई से प्रतिदिन लाखों की संख्या में दैनिक मजदूर पैदल एवं साईकिल से रेलवे क्रासिंग आर पार करते हैं। जमशेदपुर के लोकसभा सांसद विद्युत वरण महतो के जुगसलाई सांसद प्रतिनिधि नागेंद्र पाण्डेय के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने सांसद विद्युत वरण महतो से भेंट कर उन्हें एक मांग पत्र सौंपा एवं निवेदन किया कि जुगसलाई से पैदल एवं साइकिल से आने जाने वाले नागरिकों के लिए एक फुट ओवरब्रिज जल्द से जल्द बनवाया जाए क्योंकि रेलवे ओवर ब्रिज के प्रारंभ होते ही रेलवे क्रासिंग की सड़क को बंद कर दिया जाएगा एवं पैदल तथा साइकिल चालकों के लिए ओवरब्रिज पर चढ़ कर जाना बहुत ही कष्टकारी होगा इस हेतु फुटओवर बनाना नितान्त आवश्यक है। सांसद ने आश्वासन दिया कि वे इस कार्य में लगे हैं एवं जल्द ही इसे रेलवे से पास करवा दिया जाएगा। प्रतिनिधि मंडल में सत्य नारायण अग्रवाल मुन्ना, पूर्व बीजेपी मंडल अध्यक्ष प्रकाश जोशी ,अमर सिंह,रंजीत उपाध्याय, हरजिंदर सिंह निक्केे, रितेश जैन, लिप्पू शर्मा, विक्की महतो, प्रभाकर प्रसाद,विष्णु सोनकर, तरविंदर सिंह भाटिया,राजा सिंह,सुनील सिंह इत्यादि शामिल थे।
सम्बंधित समाचार
सप्ताहिक जनता दरबार मे जिले के विभिन्न क्षेत्र से पहुँचे दर्जनों लोग जनता दरबार में आए लोगो से क्रमवार मिले उपायुक्त, संज्ञान मे आए समस्याओ के निराकरण का दिया आश्वासन
भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनने के बाद बुधवार को पहली बार जमशेदपुर आएंगे पूर्व सीएम रघुवर दास, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कुलवंत सिंह बंटी ने कहा- ऐतिहासिक होगा स्वागत कार्यक्रम
महाधरना में मणिपुर जातीय हिंसा, नरसंहार, माता बहनों के चीरहरण अत्याचार एवं भाजपा के नीति के खिलाफ हजारों की संख्या में भारी वर्षा में उमड़े कार्यकर्ता : इंडिया