झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

जमशेदपुर शहर की केसरिया सेना (हिंदू नववर्ष यात्रा) ने आज अपना पहला स्थापना दिवस मनाया

जमशेदपुर शहर की केसरिया सेना (हिंदू नववर्ष यात्रा) ने आज अपना पहला स्थापना दिवस मनाया। इस मौके पर संस्था के मुख्य संरक्षक उमेश पांडे के नेतृत्व में संस्था द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया।

स्वादिष्ट लजीज व्यंजन का भरपूर लुत्फ उठाया
वहीं बता दें की समारोह में भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव, उपाध्यक्ष बबुआ सिंह, रतन महतो, जिला परिषद जिप उपाध्यक्ष पंकज सिन्हा, समेत अन्य गणमान्यजनों ने शिरकत की। ह्यूम पाइप दुर्गापूजा मैदान भुईयांडीह में आयोजित होली मिलन समारोह में शहर के गणमान्यजनों ने संस्था के सदस्यों के साथ फगुवा गीतों पर जमकर नृत्य किया और उनका उत्साह बढ़ाया। पूरे समारोह के दौरान लोग होली के रंगों में सराबोर दिखे और एक दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। मिलन-समारोह में सभी ने स्वादिष्ट लजीज व्यंजन का भरपूर लुत्फ उठाया।
अतिथि के रूप में शामिल जिला परिषद के उपाध्यक्ष पंकज सिन्हा, प्रदीप सिंह भोजपुरिया, शशि भूषण मिश्रा, कोशलेश तिवारी, अविनाश सिंह राजा, राज कुमार श्रीवास्तव , कौलेश्वर पाण्डेय,सुधीर तिवारी, रतन महतो, बबुआ सिंह,अशोक पाण्डेय, ललित पाण्डेय,राजेश रसिक,राकेश पाण्डेय इत्यादि भरी संख्या में लोग शामिल हुए।