झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

जमशेदपुर प्रखंड के वार्ड सदस्य सह उप मुखिया के मुख्य संरक्षक सुनील गुप्ता ने पंचायती राज्य मंत्री आलमगीर आलम के द्वारा वार्ड सदस्य एवं उप मुखिया के मानदेय में बढ़ोतरी किए जाने पर वार्ड सदस्य एवं उप मुखिया संघ की लंबी लड़ाई की जीत बताई है

जमशेदपुर प्रखंड के वार्ड सदस्य सह उप मुखिया के मुख्य संरक्षक सुनील गुप्ता ने पंचायती राज्य मंत्री आलमगीर आलम के द्वारा वार्ड सदस्य एवं उप मुखिया के मानदेय में बढ़ोतरी किए जाने पर वार्ड सदस्य एवं उप मुखिया संघ की लंबी लड़ाई की जीत बताई है। उन्होंने कहा कि वार्ड सदस्य को 200 रुपए से बढ़ाकर 500 रुपए और उप मुखिया का 500 रुपए से बढ़ाकर 1200 रुपए किए जाने पर पंचायती राज्य मंत्री आलमगीर आलम धन्यवाद के पात्र हैं सुनील गुप्ता ने कहा कि पिछले कई वर्षों से वार्ड सदस्य एवं उप मुखिया के सम्मानजनक मानदेय को लेकर विधायक से लेकर मंत्री तक मांग पत्र सौंप चुके थे। इसके लिए कई बार आंदोलन करने के साथ साथ पिछले कई महीनों से संघर्षरत थे। आज उसी का नतीजा है कि वार्ड सदस्य एवं उप मुखिया का मानदेय में बढ़ोतरी हुई है। यह बढ़ोतरी वार्ड सदस्य एवं उप मुखिया की आंदोलन की जीत है। अंत में उन्होंने कहा कि पिछले वर्षों का बकाया मानदेय का भी भुगतान करने की मांग करेंगे।
विदित हो कि कुछ दिन पूर्व ही सुनील गुप्ता मानदेय को लेकर सड़क से लेकर सदन तक आंदोलन करने की चेतावनी दी थी। मगर मांगे पूरी होते ही वह अपने आंदोलन को स्थगित कर दिए हैं