झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

जमशेदपुर महानगर के भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी ‘मन की बात’

जमशेदपुर, भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 68वें संस्करण के माध्यम से देशवासियों को संबोधित किया। जमशेदपुर महानगर के भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा विभिन्न मंडलो में मंडलाध्यक्ष के नेतृत्व में मन की बात कार्यक्रम के लाइव प्रसारण को सामुहिक रूप से सुना गया। इस दौरान रेडियो पर आकाशवाणी केंद्र से प्रसारण किए गए विभिन्न विषय पर आत्मनिर्भर भारत मुहिम, टॉय इंडस्ट्री में भारत की हिस्सेदारी, खिलौनों के निर्माण में कुटीर उद्योग को बढ़ावा देने, वीडियो गेम के लिए अनुसंधान करने, ‘वोकल फॉर लोकल’ वाले मंत्र को आत्मसात करने, पांच सितंबर शिक्षक दिवस पर छात्रों और शिक्षकों के बीच आत्मीयता संबंध, राष्ट्र हित और छात्रों के उज्ज्वल भविष्य हेतु जिम्मेवारी तय करने, भारतीय कृषि कोष जैसे पीएम मोदी द्वारा साझा किए गए विचारों को भाजपा कार्यकर्ताओं ने ध्यानपूर्वक सुना। भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने बताया कि जमशेदपुर महानगर अधीन सभी मंडल क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंडल स्तर के साथ बूथ स्तर पर ‘मन की बात’ कार्यक्रम आयोजित किये गये इनमें सभी स्थानों पर सोशल डिस्टेंसिग के पालन के साथ सेनेटाइजर और मास्क का प्रयोग किया गया।