झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

शोकाकुल परिवार से मिले पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास

जमशेदपुर: जमशेदपुर महानगर के भाजपा कार्यकर्ताओं के दुःख की घड़ी में पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास शोक संतप्त परिवार के साथ हैं। इसी कड़ी में, आज पूर्व सीएम रघुवर दास ने जमशेदपुर के विभिन्न विधानसभा क्षेत्र के शोकाकुल भाजपा कार्यकर्ताओं के घर जाकर ढांढस बंधाया। श्री दास ने बर्मामाइंस, कंचननगर निवासी भाजपा कार्यकर्ता ददन मिश्रा के निधन पर उनके आवास जाकर शोक संवेदना प्रकट की। जुगसलाई निवासी दीपक निषाद के धर्मपत्नी के निधन की सूचना पर उनके आवास जाकर एवं पिछले दिनों मेडिट्रेना हॉस्पिटल की लापरवाही और अमानवीय व्यवहार के कारण निधन हुए छायानगर, भुइयांडीह निवासी मनोज सिंह के परिजनों से मिलकर उनका हिम्मत बढ़ाया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा पार्टी रूपी परिवार है, कार्यकर्ताओं के सुख-दुख में पूरा भाजपा परिवार हमेशा साथ खड़ा रहता है।

इस दौरान पूर्व महानगर अध्यक्ष दिनेश कुमार, गुरदेव सिंह राजा, अनिल मोदी, भूपेंद्र सिंह, कुलवंत सिंह बंटी, राकेश सिंह, अशोक सामंत, हनु जैन, अमर सिंह व अन्य उपस्थित थे।