जमशेदपुर- आज जमशेदपुर जिला समाहरणालय में जिला पर्यटक स्थलों के विकास हेतु जिला पर्यटन संवर्धन परिषद् शासी निकाय की बैठक में जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय ने गोलमुरी, केबल टाऊन स्थित बिड़ला मंदिर और टेल्को स्थित भुवनेश्वरी मंदिर को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने का प्रस्ताव भेजा। विधायक सरयू राय की ओर से उनके निजी सचिव सुधीर सिंह बैठक में शामिल हुए उन्होंने उप विकास आयुक्त को विधायक सरयू राय का पत्र सौंपा। उप विकास आयुक्त ने इन दोनों स्थलों को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने का आश्वासन दिया। उप विकास आयुक्त ने अग्रेतर कारवाई के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया।
सम्बंधित समाचार
केबुल टाउन, गोलमुरी, जमशेदपुर के श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर प्रांगण में विश्व की अब तक की सबसे बड़ी रंगोली आज बनकर तैयार हो गई
जमशेदपुर मिनी अयोध्या बन गया है
जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय ने आयोध्या में श्री रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर 22.01.2024 को रानी एडवेंचर एण्ड वेल्फेयर ट्रस्ट को राम मंदिर बिष्टुपुर से राम मंदिर, टेल्को तक रथयात्रा निकालने की अनुमति देने के लिए जमशेदपुर के उपायुक्त को पत्र लिखा