झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

जिला प्रशासन के सहयोग से नाई जागृति संघ के सचिव संतोष कुमार ठाकुर के द्वारा तीसरी बार वैक्सीनेशन कैंप का आयोजन किया गया

जिला प्रशासन के सहयोग से नाई जागृति संघ के सचिव संतोष कुमार ठाकुर के द्वारा तीसरी बार वैक्सीनेशन कैंप का आयोजन किया गया

आज जमशेदपुर पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन के सहयोग से  तीसरी बार कोरोना से बचाव के लिए निशुल्क वैक्सीन कैंप नाई जागृति संघ जुगसलाई मंडल कमेटी के सचिव संतोष ठाकुर के प्रयास से अग्रसेन भवन जुगसलाई में  सुबह 10:00 बजे से लेकर शाम 5:00 बजे तक लगाया गया।
वैक्सीनेशन कैंप में करीब 500 लोगों के द्वारा वैक्सीन लिया गया जिसमें 18 वर्ष के आयु से अधिक एवं 45 वर्ष के आयु से अधिक लोगों को वैक्सीन दिया गया।
नाई जागृति संघ ने अपने सामाजिक दायित्व का निर्वाहन करते हुए यह सराहनीय कार्य किया है जिसमें जुगसलाई मंडल के सचिव संतोष कुमार ठाकुर का अकल्पनीय योगदान रहा। कमेटी के द्वारा वैक्सीन लेने वालों के लिए मिनरल वाटर बिस्कुट एवं चाय की भी व्यवस्था थी।
कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से जुगसलाई मंडल के सचिव संतोष ठाकुर अध्यक्ष सुजीत कुमार ठाकुर एवं कोषाध्यक्ष राम लखन ठाकुर तथा नई जागृति संघ के जुगसलाई मंडल के सारे पदाधिकारी एवं सदस्यों का योगदान रहा।
वैक्सीन कैंप में  नाई जागृति संघ के प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार ठाकुर प्रदेश महासचिव एस के प्रभात एवं अन्य पदाधिकारियों ने भी पहुंच कर जुगसलाई मंडल कमिटी एवं कैंप में सम्मिलित लोगों का हौसला अफजाई किया एवं कोरोना जैसे  महामारी में इस तरह की जागरूकता लाने पर हृदय से धन्यवाद दिया।
ज्ञातव्य हो की आम जनता को  वैक्सीनेशन के प्रति जागरूक करने के लिए छोटा माइक के सहारे गली मोहल्ले में काफी प्रचार प्रसार किया गया था जिसका परिणाम सकारात्मक रहा और करीब 500 लोग वैक्सीन लेकर लाभान्वित हुए