झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

झारखंड सरकार ने झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) परीक्षा के लिए आयु सीमा बढ़ाई। डॉ अजय ने भी निभाई अहम भूमिका

झारखंड सरकार ने झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) परीक्षा के लिए आयु सीमा बढ़ाई। डॉ अजय ने भी निभाई अहम भूमिका

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने झारखंड सामान्य स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा-2021 के माध्यम से विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आमंत्रित आवेदनों की पंजीकरण की अंतिम तिथि एक बार फिर बढ़ा दी है. जेएसएससी ने सहायक प्रशाखा पदाधिकारी और प्लानिंग असिस्टेंट के पदों पर वैकेंसी की आयु सीमा भी बढ़ा दी है.

ज्ञात हो कि जनवरी 2022 में JSSC के कई उम्मीदवारों ने जमशेदपुर में डॉ अजय से उनके आवास पर मुलाकात की थी और JSSC परीक्षाओं के लिए आयु सीमा बढ़ाने पर झारखंड सरकार से बात करने का अनुरोध किया था। इस पर डॉ अजय ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को एक पत्र लिखा था और उक्त मुद्दे पर झारखंड के मुख्यमंत्री को ट्वीट भी किया था।

झारखंड के विभिन्न हिस्सों से JSSC के कई उम्मीदवारों ने झारखंड सरकार के साथ-साथ डॉ अजय कुमार को भी धन्यवाद दिया है।