झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

झारखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की रांची मे सम्मेलन संपन्न पत्रकारों की समस्याओं और हक के विषय में हुई चर्चा

झारखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की रांची में सम्मेलन संपन्न पत्रकारों की समस्याओं और हक के विषय में हुई चर्चा

सम्मेलन में यूनियन के प्रदेश और राष्ट्रीय पदाधिकारी हुए शामिल

रांची- झारखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की बैठक आज रांची में संपन्न हुई। जिसकी अध्यक्षता यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र सोरेन ने की। सम्मेलन में यूनियन के केंद्रीय और प्रदेश स्तर के पदाधिकारी अतिथि के रूप में मौजूद थे।इस बैठक में रांची के पत्रकारों ने अतिथियों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया
इंडियन जर्नलिस्ट यूनियन नई दिल्ली  के केंद्रीय सचिव शिवेंद्र नारायण सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि आज पत्रकारों के सामने कई समस्याएं खड़ी हुई हैं। जिसको देखते हुए यूनियन की मजबूती आवश्यक बन गई है। पत्रकारों की समस्याओं और हक की लड़ाई यूनियन के बैनर तले लड़ी जा सकती है। उन्होंने कहा कि बिहार श्रमजीवी पत्रकार यूनियन देश की सबसे पुरानी यूनियन में से एक है। उन्होंने कहा कि झारखंड में पत्रकारों की हक की लड़ाई के लिए श्रमजीवी पत्रकार यूनियन एक बड़ा बैनर बन जाएगा। इस मौके पर इंडियन जर्नलिस्ट यूनियन नई दिल्ली यूनियन के राष्ट्रीय परिषद सदस्य विजय सिंह ने कहा कि यूनियन के बैनर तले पत्रकार एकजुट होकर किसी भी मुद्दे पर लड़ाई लड़ सकते हैं। उन्होंने कहा कि श्रमजीवी पत्रकार यूनियन पत्रकारों के हक के लिए लंबी लंबी लड़ाई लड़ी है। इस मौके पर जमशेदपुर से आए वरिष्ठ पत्रकार झारखण्ड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन रांची प्रदेश सह संयोजक प्रमोद कुमार झा ने अपने संबोधन में कहा कि झारखण्ड श्रमजीवी  पत्रकार यूनियन का झारखंड में पत्रकारों की एकता से संगठन मजबूत होगा।तब ही यहां के पत्रकारों की लड़ाई लड़ी जा सकती है। श्री झा ने कहा कि बिहार श्रमजीवी पत्रकार यूनियन से बिहार बंटवारे के बाद झारखण्ड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन रांची संगठन का निर्माण किया गया श्री झा ने कहा कि झारखण्ड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने पत्रकारों के हित में झारखण्ड प्रदेश के मुख्यमंत्री को ज्ञापन देकर बहुत सारी समस्याओं से अवगत कराता रहा है सरकार ने बहुत सारी समस्याओं पर पहल की है सरकार से और भी कई समस्याएं हैं  जो पत्रकार हित में पहल करनी है
इस मौके पर झारखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन रांची की कमेटी का गठन कर नामों की घोषणा की गई। जिसमें संरक्षक पद पर यू एन आई के विनय कुमार, अनिल कुमार सिंह, फैसल अनुराग, अध्यक्ष सुरेंद्र सोरेन, कार्यकारी अध्यक्ष आर एस प्रसाद मुन्ना और सुनील कुमार मेहता, उपाध्यक्ष शहरोज़ क़मर, आकाश अमरेश कुमार और परवेज कुरैशी को बनाया गया है। महासचिव सुनील कुमार सिंह, सचिव संजीत झा, विनय कुमार, चंदन सिन्हा, कोषाध्यक्ष मनोज पाठक और विनय कुमार को बनाया गया है। कार्यालय सचिव अजय कुमार सिंह को बनाया गया है। वहीं कार्यकारिणी में माणिक बोस, सरीन अहमद, प्रदीप कुमार, आकाश कुमार, मूवीजउद्दीन, नैयर, पिंटू दुबे, अभिषेक कुमार, अमृतेश कुमार सिंह सहित अन्य को रखा गया है। रांची प्रदेश कमेटी की बैठक की जानकारी इंडियन जर्नलिस्ट यूनियन नई दिल्ली को झारखण्ड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन रांची के प्रदेश सह संयोजक प्रमोद कुमार झा ने भेज दी है आज की बैठक में झारखण्ड प्रदेश चौबीस जिलों से करीब दो सौ पत्रकार रांची बैठक में मौजूद थे अंत में धन्यवाद ज्ञापन पत्रकार सुनील कुमार सिंह ने किया