झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

झारखण्ड प्रदेश के  पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता  मधु कोड़ा  को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी का सदस्य मनोनीत किए जाने पर आज आदित्यपुर आगमन पर शेरे पंजाब चौक पर कार्यकारी जिला अध्यक्ष अंबुज कुमार के नेतृत्व में उनका स्वागत अभिनंदन किया गया

सरायकेला खरसावां – आदित्यपुर झारखण्ड प्रदेश के  पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता  मधु कोड़ा  को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी का सदस्य मनोनीत किए जाने पर आज आदित्यपुर आगमन पर शेरे पंजाब चौक पर कार्यकारी जिला अध्यक्ष अंबुज कुमार के नेतृत्व में उनका स्वागत अभिनंदन किया गया

इस मौके पर मधु कोड़ा  ने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य के रूप में पार्टी आलाकमान ने जो महती जिम्मेवारी दी है उसका निर्वहन करते हुए कोल्हान समेत झारखंड भर में कांग्रेस को मजबूत करने के लिए हम अपनी पूरी ताकत लगा देंगे

कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश कांग्रेस के सचिव सुरेश धारी , कांग्रेस नेता बीस सूत्री सदस्य समरेंद्र नाथ तिवारी, सिद्धेश्वर उपाध्याय, आदर्श ठाकुर ,रमेश बालमुचू , मुकेश श्रीवास्तव, प्रकाश मंडल, रवि कुमार, दीपू ठाकुर ,विष्णु कुमार, आदि कई कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद थे