झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

झारखंड प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश सचिव सैयद अब्बास रिजवी उर्फ रईस रिजवी ने आज भारत बंद को ऐतिहासिक सफल बताया

झारखंड प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश सचिव सैयद अब्बास रिजवी उर्फ रईस रिजवी ने आज भारत बंद को ऐतिहासिक सफल बताया

झारखंड प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश सचिव सैयद अब्बास रिजवी उर्फ रईस रिजवी ने आज भारत बंद को ऐतिहासिक सफल बताया उन्होंने प्रेस बयान जारी कर बताया कि कोल्हान समेत पूरे झारखंड में कांग्रेस पार्टी एवं संपूर्ण विपक्ष ने एक साथ मिलकर संयुक्त किसान मोर्चा के आहवान को अपना जोरदार समर्थन देते हुए सड़कों पर निकल कर भारत बंद को सफल बनाया उन्होंने कहा कि केंद्र में मोदी की सरकार का घमंड आज टूट गया जिस तरह से भारत बंद को आम लोगों ने अपना समर्थन देकर केंद्र सरकार के प्रति अपना आक्रोश जताया है उससे यह सरकार हिल गई है और इसमें कोई संदेह नहीं कि किसानों के तीनों काले कृषि कानूनों को सरकार मजबूर होकर वापस लेगी या तो गद्दी छोड़ेगी आने वाले समय में वह दिन दूर नहीं जब आम जनता का समर्थन इसी तरह प्राप्त होगा तो इनके सारे गलत नीतियों के खिलाफ कांग्रेस पार्टी संघर्ष कर इन्हें गद्दी से हटाएगी और देश से गरीबी महंगाई और बेरोजगारी को भगा कर ही दम लेगी