झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

झारखंड प्रदेश इंटक अध्यक्ष  राकेश्वर पाण्डेय की अध्यक्षता में कार्यकारिणी की वर्चुअल जूम बैठक सम्पन्न,175 इंटक पदाधिकारी पांच घंटा बीस मिनट तक ऑनलाइन शामिल हुए

झारखंड प्रदेश इंटक अध्यक्ष  राकेश्वर पाण्डेय की अध्यक्षता में कार्यकारिणी की वर्चुअल जूम बैठक सम्पन्न,175 इंटक पदाधिकारी पांच घंटा बीस मिनट तक ऑनलाइन शामिल हुए

 

आज झारखंड प्रदेश इंटक अध्यक्ष  राकेश्वर पाण्डेय की अध्यक्षता में प्रदेश इंटक कार्यकारिणी की वर्चुअल मीटिंग जूम के द्वारा सम्पन्न हुई। जूम मीटिंग को संबोधित करते हुए अध्यक्ष  राकेश्वर पाण्डेय  ने सभी सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा की झारखंड के सैकड़ों यूनियन की लंबित रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को पूरा करने के लिये प्रदेश इंटक गंभीरता से प्रयास कर रही है, जिसके सकारात्मक परिणाम जल्द प्राप्त होंगे। उन्होंने असंगठित क्षेत्र के मजदूरों के बीच उनके बेहतरी के लिये कार्य को जारी रखकर सभी क्षेत्र के मजदूरों के बीच इंटक को और मजबूत करने का आहवान किया , उन्होंने इंटक यूनियनों की संबद्धता के लिये किये जा रहे प्रयासों को सभी पदाधिकारियों के बीच जानकारी से अवगत कराने का दायित्व महासचिव  महेन्द्र मिश्रा  को दिया। इसके बाद प्रदेश इंटक महासचिव  महेन्द्र मिश्रा ने बताया कि झारखंड राज्य में करीब 980 यूनियनों का निबंधन रद्द है जिसमें इंटक के सम्बद्ध 131 यूनियनों में 74 यूनियनों का निबंधन रद्द किया गया है झारखंड में इंटक की सभी यूनियन 24 जिलो में मात्र 13 जिलों में ही सीमित है अन्य 11 जिलों में भी जहाँ उधोग है वहाँ इंटक की यूनियन स्थापित करनी है। जूम बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय इंटक के महासचिव  संजय कुमार सिंह ने वर्चुअल मीटिंग के आयोजन की सराहना करते हुए राज्य सरकार द्वारा रजिस्ट्रेशन को निरस्त करने के बाद पुनः बहाली के लिये  राकेश्वर पाण्डेय  के नेतृत्व में किये जा रहे प्रयास की सराहना करते हुए, प्रत्येक कार्य मे राष्ट्रीय इंटक का पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा की झारखंड में इंटक मजबूत है। झारखंड में जिस जिस क्षेत्र में इंटक नहीं पहुंच पाई है उन सभी असंगठित क्षेत्र के मजदूरों के बीच कार्य करने की आवश्यकता है उन्होंने वर्चुअल मीटिंग आयोजन के लिए प्रदेश इंटक को धन्यवाद दिया । जूम बैठक में युथ इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष  संजय गाबा ने कहा की देश में माहौल पूँजीवाद की ओर बढ़ रहा है, बड़े बड़े सरकारी उपक्रमों को बेचा जा रहा है, जिसमें मजदूर पीस रहा है,उन्होंने अधिकार की लड़ाई में किसान आंदोलन को मिसाल बताया उन्होंने पूरे देश के मजदूरों की एकता को समय की माँग बताया।बैठक में राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी दीपक शर्मा ने झारखंड इंटक में मजदूरों के लिये सोशल मीडिया द्वारा किये जा रहे कार्यों को सराहना की। वर्चुअल बैठक को पश्चिम बंगाल के अध्यक्ष  एम क्यू कमर ने कहा की झारखंड में इंटक  राकेश्वर पाण्डेय के नेतृत्व में असंगठित क्षेत्र में इंटक अच्छा काम कर रही है। वर्चुअल जूम बैठक को टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष  टुन्नू चौधरी, महामंत्री सतीश सिंह, टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष  गुरमीत सिंह तोते टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के महासचिव  आर के सिंह, रघुनाथ पाण्डेय, टीनप्लेट वर्कर्स यूनियन के महासचिव  मनोज सिंह ,टिनप्लेट वर्कर्स यूनियन के उपाध्यक्ष परविंदर सिंह,लाफार्ज के उपाध्यक्ष  संजीव श्रीवास्तव,दिलीप भारद्वाज प्रदेश इंटक प्रवक्ता जम्मी भास्कर , प्रदेश इंटक प्रवक्ता राकेश तिवारी,टाटा पावर यूनियन के अध्यक्ष नरेश चौधरी आई एस डब्ल्यू पी (तार कपनी) के महासचिव पंकज सिंह यूथ इंटक के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष रवि चौबे, प्रदेश इंटक के वरीय उपाध्यक्ष ललन चौबे, प्रदेश इंटक के वरीय महासचिव बी एन चौबे प्रदेश उपाध्यक्ष देविका सिंह सचिव रीना सिंह, जयंती दास मीरा तिवारी ,इंटक के प्रदेश उपाध्यक्ष युवा सेना आभा सिन्हा प्रदेश इंटक के उपाध्यक्ष मुख्तार खान ,ओमप्रकाश व्यास,कन्हाई जी, कांति पाण्डेय, राहुल चौबे, बिहार इंटक नेता भीम दुबे,प्रदेश इंटक के उपाध्यक्ष बी एन सिंह,गुवा सेल यूनियन के नवल किशोर सिंह, धर्मेंद्र सिंह ,प्रवीण झा, जगदीश नारायण चौबे केवट साहब, बोकारो जिला इंटक अध्यक्ष अजय सिंह ,हजारीबाग के जिला इंटक अध्यक्ष मिथिलेश दुबे, गिरीडीह जिला अध्यक्ष बलराम यादव ,रामगढ़ जिला अध्यक्ष संजय कुमार शर्मा ,रांची इंटक के अध्यक्ष संजीव कुमार सिन्हा बबलू, जमशेदपुर नगर इंटक  अध्यक्ष राजेश सिंह राजू पूर्वी सिंहभूम ग्रामीण इंटक अध्यक्ष बीरबल सिंह पश्चिम सिंहभूम जिला इंटक अध्यक्ष लखन बिरुवा, सरायकेला खरसावां जिला इंटक अध्यक्ष के पी तिवारी ,पलामू जिला इंटक अध्यक्ष मुकेश सिंह ने जूम मीटिंग को संबोधित किया। जूम मीटिंग 175 पदाधिकारी शामिल हुए