झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ जमशेदपुर की तरफ से अध्यक्ष राजेंद्र कुमार कर्ण के नेतृत्व में कुल 106 शिक्षक शिक्षिकाएं विभिन्न जत्थो में राज्यपाल के समक्ष धरना देने हेतु प्रस्थान किए। शिक्षकों की विभिन्न मांगें जो कि लंबित है उसे पूरा करने हेतु यह धरना दिया जा रहा है

आज झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ जमशेदपुर की तरफ से अध्यक्ष राजेंद्र कुमार कर्ण के नेतृत्व में कुल 106 शिक्षक शिक्षिकाएं विभिन्न जत्थो में राज्यपाल के समक्ष धरना देने हेतु प्रस्थान किए। शिक्षकों की विभिन्न मांगें जो कि लंबित है उसे पूरा करने हेतु यह धरना दिया जा रहा है।

बिहार से अलग होकर झारखंड राज्य अपनी शैशवास्था को पारकर युवा अवस्था की ओर अग्रसर है। राज्य निर्माण के इक्कीस वर्षों में प्रदेश की प्राथमिक शिक्षा का दशा, स्थिति एवं शिक्षकों की दशा से आप भली-भांति परिचित हैं इक्कीस वर्षों की अवधि में राज्य में विभिन्न दलों को सरकार बनाने का अवसर प्राप्त हुआ, दर्जनों शिक्षा सचिव एवं निदेशक आए और तुगलकी फरमान जारी करके चले गए लेकिन न तो शिक्षकों की समस्याओं का समाधान हुआ और न तो शिक्षा के विकास के लिए सकारात्मक सोच विकसित की गई।
प्रमुख मांगे
(१) विद्यालयों की जारी नया समय सारणी को रद्द करना।
(२) शिक्षकों को एम ए सी पी का लाभ प्रदान करना।
(३) मध्य विद्यालयों के 95 प्रतिशत खाली पदों पर प्रोन्नति देना।
(४) स्नातक प्रशिक्षित शिक्षकों के पदों पर प्रोन्नति देना।
(५) शिक्षकों को भूतलक्षी प्रभाव से प्रोन्नति देना।
(६) वाणिज्य स्नातकों को समाजिक विज्ञान मानकर ग्रेड फॉर में प्रोन्नति।
(७) सुस्पष्ट एवं सर्व सुलभ स्थानांतरण एवं अंतर जिला स्थानांतरण।
(८) रद्द किए गए फिटमेंट वेतनमान को लागू करना।
(९) नई पेंशन योजना के स्थान पर पुरानी पेंशन योजना लागू करना।
(१०) मध्य विद्यालयों के कैंपस में चल रहे उत्क्रमित उच्च विद्यालयों में मध्य विद्यालय के वरीय शिक्षकों को प्रभारी प्रधानाध्यापक बनाना।
(११) विद्यालयों को एनजीओ से मुक्त करना।
(१२) शिक्षकों को गैर शैक्षणिक कार्यों यथा बीएलओ ,बोरा बेचने जैसे कार्यों से मुक्त करना।
(१३) अनुकंपा पर नियुक्त शिक्षकों को एक माह के अंदर ग्रेड वन से ग्रेड टु में वेतन निर्धारण कर बकाए का भुगतान।
(१४) सुदूर क्षेत्रों में कार्य कर रहे विद्यालय के शिक्षकों को टैब से मुक्त कर मैनुअल हाजिरी बनाना।
जमशेदपुर अंचल से अध्यक्ष राजेंद्र कुमार कर्ण, सचिव पीथो सोरेन,चंद्र भाल झा, रामा कांत शुक्ला,संतोष कुमार शर्मा, राजीव कुमार, शैलेन्द्र कुमार तिवारी,राजेश कुमार सिन्हा,राजीव कुमार सिंह,रीना मिश्रा,पीटर प्रकाश कचछप, डा स्वर्ण प्रभा,विलचो कुजुर, श्याम लाल होनागा,सुनाराम बानसिंह,शाहिद इकबाल,मुक्ति लता, वीणा कुमारी,श्याम सुन्दर शर्मा,ललिता बोदरा,ओम प्रकाश चौबे,मुकेश ठाकुर,राजेश कुमार मिश्रा,अजय कुमार,देसराज बिरुआ,संतोष कुमार झा,सुजीत कुमार मिश्रा,अजय कुमार सिंह अरुण कुमार सिंह,पी सतया राव,राम प्रसाद सरदार, उत्तम कुमार, बबन ओझा,शत्रुघ्न सिन्ह,सुजित कुमार, अरुण सिंह, अरुण कुमार, अंजोरा तिर्की,लिडवीन खलको, लक्ष्मी गुहा हेम्ब्रम,शिखा महतो, शिवाजी सिंह,रामजीत भगत, बलराम प्रसाद, जितेंद्र कुमार सिंह,दीपक कुमार सिंह,बागुन पातर, ब्रजेश झा,बबन सिंह आदि शिक्षक शिक्षिकाऐं राजभवन धरना में शामिल हुए।
जमशेदपुर अध्यक्ष राजेंद्र कुमार कर्ण के नेतृत्व
में झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के 106 शिक्षक शिक्षिकाएं जमशेदपुर से विभिन्न मांगों हेतु राजभवन घेराव के लिए रांची प्रस्थान कर गई हैं