झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

झारखंड क्रांतिकारी मजदूर यूनियन,झारखंड एकता मंच,अंबेडकर विचार मंच एवम छोटानागपुर कल्याण समिति के संयुक्त तत्वाधान में नक्सलबाड़ी किसान विद्रोह से प्रेरित गोपीबल्लभपुर किसान विद्रोह और झारखंड आंदोलन के नेता कॉमरेड. लेबाचंद टुडू जंगलमहल के झुमूर गायक अजीत महतो एवं कोल्हान के संग्रामी साथी धरम राज हेंब्रम के याद में श्रद्धांजलि सभा का कार्यक्रम करनडीह,जमशेदपुर स्थित आदिवासी यूथ क्लब सभागार में संपन्न हुआ

जमशेदपुर- आज झारखंड क्रांतिकारी मजदूर यूनियन,झारखंड एकता मंच,अंबेडकर विचार मंच एवम छोटानागपुर कल्याण समिति के संयुक्त तत्वाधान में नक्सलबाड़ी किसान विद्रोह से प्रेरित गोपीबल्लभपुर किसान विद्रोह और झारखंड आंदोलन के नेता कॉमरेड. लेबाचंद टुडू जंगलमहल के झुमूर गायक अजीत महतो एवं कोल्हान के संग्रामी साथी धरम राज हेंब्रम के याद में श्रद्धांजलि सभा का कार्यक्रम करनडीह,जमशेदपुर स्थित आदिवासी यूथ क्लब सभागार में संपन्न हुआ।कार्यक्रम की शुरुवात दिवंगत नेता एवम सामाजिक सांस्कृतिक कार्यकरताओं के चित्र पर माल्यार्पण कर दो मिनट का मौन रख उन्हे श्रद्धांजलि दिया गया।इस कार्यक्रम में गोपीबल्लव पुर से मुख्य अतिथि
सीपीआई(एम.एल) के वरिष्ट नेता कॉम. सोवन पॉल उपस्थित थे।उन्होंने अपने भाषण में कहा कि कॉम.लेबा चांद टुडू 1969 -70 नक्सल बाड़ी किसान विद्रोह से प्रेरित होकर कॉम.संतोष राणा के साथ जमींदार महाजनों द्वारा हजारों वर्ष के शोषण शासन के विरुद्ध किसान आंदोलन में शामिल होकर दीर्घ 7 वर्ष तक जेल में रहें।19 77 में जेल से मुक्ति के बाद शोषित श्रमिक किसान वर्ग के साथ भाषाई,जाति एवम पहचान आधारित शोषण एवम जुल्म के वीरोध में झारखंड, उड़ीसा,बिहार, बंगाल में जनवादी संघर्ष के साथ सक्रिय रहे।
जंगलमहल के सुपरिचित झूमर गायक अजीत महतो 1985 से जीवित रहने तक झूमूर सम्राट विजय महतो के प्रेरणा से झुमुर गीतों के माध्यम से शोषित,उत्पीड़ित वर्ग के मुक्ति का मार्ग प्रशस्त करने वाले जन गीत गाते रहे।
सामाजिक कार्यकर्ता साथी धरम राज हेंब्रम कुष्ठ रोगियों का स्वास्थ सेवा प्रदान करते हुए जल,जंगल,जमीन,धार्मिक -सांस्कृतिक परंपरा एवम खेती किसानी बचाने का संघर्ष के साथ जुड़े हुए थे।
उक्त तीन साथियों के स्मरण करते हुए वक्ताओं ने कहा कि उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि यही होगी की जिन उद्देश्यों के लिए इन्होंने अपनी पूरे जीवन को जनसेवा में समर्पित कर दिया उसी उद्देश्य की प्राप्ति के लिए कारपोरेट राज की समाप्ति,संविधान बचाओं,सांप्रदायिक सौहार्द जल,जंगल,जमीन का अधिकार के साथ साथ रोटी,रोजी,शिक्षा ओर स्वास्थ के लिए संघर्ष को आगे बढ़ाने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दृढ़ता के साथ कायम रखें।
इस तीन सदस्यीय अध्यक्ष मंडल श्री.बाबूलाल मुर्मू,देवानंद महतो एवम शंभू मुखी “डूंगरी” के द्वारा कार्यक्रम का संचालन किया गया।
इस कार्यक्रम में झारखंड क्रांतिकारी मजदूर यूनियन के अध्यक्ष अधिवक्ता फुदान मुर्मू,हुल झारखंड क्रांति दल के साथी शंकर नायक,झारखंड लोककला साहित्य संगीत अकादमी के श्री.हराधन प्रमाणिक, जेकेएमयू के प्रदेश संयुक्त महासचिव साथी.सागर बेसरा,लखन टुडू,हेमचंद्र महतो, गुडरा टुडू,ओराम माझी सुरेश हांसदा,अर्जुन सामद,गौतम बोस आदि ने वक्तव्य रखा। उक्त जानकारी जेकेएमयू के
संयुक्त महासचिव सागर बेसरा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी ्