झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

झारखंड की बेटी श्रेया नारायण यूनेस्को इंडिया अफ्रीका Hackathon में शिरकत करेंगी

झारखंड की बेटी श्रेया नारायण यूनेस्को इंडिया अफ्रीका Hackathon में शिरकत करेंगी

जमशेदपुर झारखंड की बेटी श्रेया नारायण जिसने भारत सरकार द्वारा प्रायोजित स्मार्ट इंडिया hackathon 2022 प्रतियोगिता coaimbator में जीता था अब वह यूनेस्को द्वारा प्रायोजित इंडिया अफ्रीका Hackathon प्रतियोगिता जो की 22 नवम्बर से 25 नवम्बर तक गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय ग्रेटर नोएडा में प्रायोजित है भाग लेने जा रही है। यूनेस्को द्वारा प्रायोजित इस प्रतियोगिता का मूल उद्देश्य भारत एवं अफ्रीकी देशों के छात्रों के नए नए सुझावों को जाँचना एवं परखना है।
इस प्रतियोगिता में श्रेया नारायण की टीम में 3 अन्य अफ्रीकी देशों (माली, मलावी, मॉरीशस) के इंजीनियरिंग के समकक्ष छात्र भी सम्मिलित होंगे और उन्हें ज्यूरी द्वारा दिए गए समस्या को लगातार 36 घंटो तक बिना रुके हल करना है तथा अंत में ज्यूरी के समक्ष अपना प्रेजेंटेशन देना है। इस प्रतियोगिता को यूनेस्को, विदेश मंत्रालय भारत सरकार, शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार एवम AICTE संयुक्त रूप से कर रही है तथा इसमें भारत के अलावे 22 अफ्रीकी देशों के इंजीनियरिंग के छात्र हिस्सा ले रहे है।
श्रेया नारायण अभी बैंगलोर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में कंप्यूटर साइंस की तृतीय वर्ष की छात्रा है एवं नई तकनीक को सीखती रहती है। श्रेया नारायण की प्रारंभिक शिक्षा सेक्रेड हार्ट कॉन्वेंट स्कूल एवं राजेंद्र विद्यालय साकची से हुईं है। श्रेया की इस उपलब्धि पर उसके कॉलेज के प्रिंसिपल एवं सहपाठियों ने उसे बधाई एवं शुभकामनाएं भेजी है।श्रेया नेपाली सेवा समिति के कार्यवाहक अध्यक्ष राम नारायण की सुपुत्री है।