झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

इंडियन कन्फेडरेशन ऑफ लेबर (I.C.L)झारखंड प्रदेश पदाधिकारियों की एक आवश्यक बैठक प्रदेश कार्यालय ड्यूक मेंशन,लाइन टैंक रोड राँची में सम्पन्न हुई

रांची- आज इंडियन कन्फेडरेशन ऑफ लेबर (I.C.L)झारखंड प्रदेश पदाधिकारियों की एक आवश्यक बैठक प्रदेश कार्यालय ड्यूक मेंशन,लाइन टैंक रोड राँची में सम्पन्न हुई जिसमें आगामी 18 दिसंबर 22 को आईसीएल के चालीसवाँ स्थापना दिवस को केंद्रीय निर्देशानुसार इस बार झारखंड प्रदेश के राँची में मनाने का निर्णय हुआ बैठक की अध्यक्षता करते हुए राष्ट्रीय सचिव एवं प्रदेश अध्यक्ष दिनेश सोनी अपने पदाधिकारियों को बैठक में जानकारी दी और फिर सर्वसम्मति से सभी ने इस बार भब्य रूप से स्थापना दिवस मनाने का निर्णय लिया। और इस स्थापना दिवस के उपलक्ष पर राष्ट्रीय पदाधिकारियों को भी आमंत्रित करने का निर्णय हुआ ताकि स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया जा सके आज की बैठक में प्रदेश कमिटी का विस्तार करते हुए कुछ नए पदाधिकारियों की नियुक्ति भी की गई जिनमें मुख्य रूप से इम्तियाज अहमद खान पलामू प्रदेश वरीय उपाध्यक्ष विनय कुमार ओझा(पलामू)को प्रदेश महासचिव,मोहम्मद क्यूम(राँची) को प्रदेश महासचिव मनोनीत किया गया तथा इन्हें अपने- अपने जिले में मजदूरों के हित में उनके हक के लिए आवाज बुलंद करने और निकपक्ष रूप से कार्य करने की शपथ भी प्रदेश अध्यक्ष दिनेश सोनी के द्वारा दिलाई गई।
आज की बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित पदाधिकारीगण:-
राष्ट्रीय सचिव एवं प्रदेश अध्यक्ष
दिनेश सोनी
कार्यकारी अध्यक्ष सिद्धेश्वर कुमार
राष्ट्रीय स्कूटी मे एवं झारखंड प्रदेश लीगल एडवाइजर अजय प्रकाश वर्मा
प्रदेश महासचिव राम आशीष सिंह
प्रदेश महासचिव रमेश गोप
प्रदेश महासचिव अनवर एजाज
प्रदेश महासचिव छोटू पासवान
प्रदेश सचिव अकाश भारती
प्रदेश सचिव जावेद अहमद
प्रदेश कोषाध्यक्षअमर मुंडा
प्रदेश सलाहकार मंत्री आनंद वर्मा
प्रभुनाथ सिंह
तासीर दिलीप बरनवाल
सिद्धेश्वर कुमार एवं आरके सिंह उपस्थित थे बैठक की जानकारी प्रदेश महासचिव रामाशीष सिंह ने दी है