झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

झारखंड के सियाराम सरस को मैथिली में साहित्य अकादेमी पुरस्कार

झारखंड के सियाराम सरस को मैथिली में साहित्य अकादेमी पुरस्कार

जमशेदपुर। इस वर्ष घोषित मैथिली में साहित्य अकादेमी के पुरस्कारों में मूल पुरस्कार के लिए अंतरराष्ट्रीय मैथिली परिषद के केंद्रीय अध्यक्ष 80 वर्षीय वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. कमलकांत झा तथा बाल पुरस्कार के लिए झारखंड सरकार की सेवा से निवृत्त हुए रांची निवासी राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कवि सियाराम झा सरस के चयन पर मैथिली भाषियों में हर्ष व्याप्त है। नगर के मैथिली संस्थाओं में मिथिला सांस्कृतिक परिषद, अंतरराष्ट्रीय मैथिली परिषद, ललित नारायण मिश्र सांस्कृतिक एवं सामाजिक कल्याण समिति, परमहंस लक्ष्मीनाथ गोस्वामी समिति की ओर से इन साहित्यकारों को बधाई दी जा रही है। अंतरराष्ट्रीय मैथिली परिषद के अध्यक्ष डॉ. रवीद्र कुमार चौधरी ने निर्विवाद पुरस्कार के चयन पर साहित्य अकादमी के मैथिली प्रतिनिधि डा.अशोक अविचल के साथ जुड़े सदस्यों को भी बधाई दिया है।