झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

झारखण्ड के साथ केन्द्र सरकार का सौतेला व्यवहार

सिंहभूम: आज पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत झारखंड के साथ केंद्र की भाजपा नेतृत्व वाली सरकार की सौतेले व्यवहार का पोल खोलते हुए पश्चिम सिंहभूम कांग्रेस के पर्यवेक्षक पार्टी के कोल्हान प्रवक्ता राकेश तिवारी एवं पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोङा ने चाईबासा कांग्रेस भवन में संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि जिस तरह से केंद्र सरकार ने गलत और अलोकतांत्रिक तरीके से अचानक 1417 करोड़ रुपए आरबीआई के माध्यम से डीबीसी के बकाया राशि के रूप में वसूलने का काम किया है वह इस करोना संक्रमण काल में कहीं से भी न्याय उचित नहीं है प्रदेश कांग्रेस केंद्र सरकार और केंद्रीय उपक्रमों के पास झारखंड राज्य का करीब 75000 करोड़ रुपए का बकाया है उसको तुरंत वापस करने की मांग करती है साथ ही केंद्र सरकार के पास झारखंड सरकार का 2982 करोड़ रुपए जीएसटी कंपनसेशन मद में बकाया है वहीं 38600 करोड रुपए कोल इंडिया और सेल खान विभाग का बकाया है इसके अलावा 33000 करोड रुपए कोल कंपनियों पर लगान का बकाया है उसे तुरंत वापस करने की मांग प्रदेश कांग्रेस करती है नेता द्वय ने कहा कि झारखंड के साथ ज्यादती का बदला झारखंड की जनता आगामी बेरमो और दुमका की विधानसभा उप चुनाव में भाजपा के विरोध में अपना मत देकर यह बताने का काम करेगी कि झारखंड के लोगों में केंद्र के इस भाजपा नेतृत्व वाली सरकार के प्रति कितना आक्रोश है आदिवासी बाहुल्य झारखंड राज्य के साथ केंद्र सरकार के इस घिनौने मज़ाक की सर्वत्र आलोचना हो रही है