झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

जैम@ स्ट्रीट में छाए रहे रतन टाटा, लोगों ने रतन टाटा के पोस्टर के साथ ली सेल्फी और फोटो 26 दिसंबर को रिलीज होगी बहुप्रतीक्षित वीडियो एल्बम भारत रत्न- 2

जैम@ स्ट्रीट में छाए रहे रतन टाटा, लोगों ने रतन टाटा के पोस्टर के साथ ली सेल्फी और फोटो
26 दिसंबर को रिलीज होगी बहुप्रतीक्षित वीडियो एल्बम भारत रत्न- 2

जमशेदपुर : बारीडीह टीनप्लेट मुख्य मार्ग पर क्रिसमस संडे की सुबह जैम@स्ट्रीट में शहर के कलाकारों ने खूब धूम मचाया। इस मौके पर शहर में रतन टाटा पर बन रही बहुप्रतीक्षित वीडियो एल्बम ‘भारत रतन- 2’ के कलाकारों ने भी भाग लिया। जहां काफी संख्या में लोगों ने रतन टाटा पर बनाई गई वीडियो एल्बम के बारे में जानकारी ली। साथ ही एल्बम के पूरी टीम की सराहना भी की। इस अवसर पर काफी संख्या में लोगों ने रतन टाटा के बने स्टैंड के पास पोस्टर लेकर सेल्फी और फोटो भी खिंचवाएं। साथ ही सभी ने रतन टाटा के सम्मान में इस वीडियो एल्बम को ज्यादा से ज्यादा लाइक और जन जन तक पहुंचाने की बात कहीं। भारत रतन 2 वीडियो एल्बम को 26 दिसंबर को रिलीज की जायेगी। इस वीडियो को रतन टाटा के आगामी 28 दिसंबर को मनाई जाने वाली जन्मदिन के उपलक्ष्य में लांच किया जाएगा। वीडियो के पोस्टर पिछले महीने टाटा वर्कर्स यूनियन द्वारा रिलीज किया गया था। गायक अजीत अमन ने बताया इस गीत के माध्यम से रतन टाटा को भारत रत्न देने की मांग बुलंद की जाएगी। इस अवसर पर ‘भारत रतन- 2’ वीडियो एल्बम के गायक अजीत अमन ने बताया की इस वीडियो एल्बम को लेकर शहर में बहुत उत्साह देखा जा रहा है। उन्होंने बताया की आम लोग भी रतन टाटा को भारत रत्न देने की मांग को समर्थन कर रहे है| इस अवसर पर शहर के जानेमाने चित्रकार असीम पोद्दार ने भी एल्बम के कलाकारों की सराहना की| इस अवसर पर गायक अजीत अमन, मनोज पांडे, भीम राव, आलोक कुमार आदि उपस्थित थे|