झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

होली पर्व को मद्देनजर  रखते हुए आज बागबेडा थाना परिसर में बागबेडा थाना प्रभारी एवं बागबेड़ा के समस्त पंचायत प्रतिनिधियों के साथ रूबरू कार्यक्रम का आयोजन संपन्न हुआ

जमशेदपुर- होली पर्व को मद्देनजर  रखते हुए आज बागबेडा थाना परिसर में बागबेडा थाना प्रभारी एवं बागबेड़ा के समस्त पंचायत प्रतिनिधियों के साथ रूबरू कार्यक्रम का आयोजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम का संचालन पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता ने किया। इस मौके पर सर्वप्रथम एक दूसरे को परिचय देते हुए, एक दूसरे के गालों पर रंग गुलाल खेलकर, एवं रंगों का टिका कर होली भी मनाई गई। इस दौरान होली पर्व को मद्देनजर रखते हुए विधि व्यवस्था को शांति कायम बनाने पर भी विचार विमर्श किया गया।
इस दौरान बागबेडा थाना प्रभारी ने अपराध पर अंकुश लगाने का आश्वासन दिया इसके अलावे पंचायत प्रतिनिधियों का समर्थन और सहयोग की भी अपील की ताकि अपराध पर नियंत्रण किया जा सके। उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों से अपराध नियंत्रण के लिए सुझाव भी मांगे ताकि उनके दिए हुए सुझाव को पहल कर जनता के बीच एक अच्छा संदेश दे सकें
पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता ने कहा कि इस तरह का आयोजन कर आपसी सामंजस्य बनाकर एक भाईचारे का संदेश देने का कार्य किया गया है।
इस मौके पर मुखिया उमा मुंडा, जमुना हांसदा,नीनु कुदादा,सुनील किस्कु, मीना देवी, मिर्जा हासदा, अनिमा मिंज, पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता, चंद्राय टुडू,सुशील कुमार, किशोर सिंह, सोनिया भूमिज, मनीषा हाइबुरू, गणेश मुर्मू अंजली चौहान, उप मुखिया मुकेश सिंह, संतोष ठाकुर, राकेश चौबे, मैनुल खान,पल्लवी शर्मा, पुष्पा देवी, सुरेश निषाद वार्ड सदस्य सीमा पांडे, पूजा कुमारी, रीमा कुमारी, रूपा देवी, उमेश पांडे, अभिषेक उपाध्याय, सुरेश साह, रेखा देवी, रामवती देवी, प्रभावती देवी शाहिद सैकड़ो पंचायत प्रतिनिधि उपस्थित थे।