झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

हिमाचल की जीत पर कांग्रेस नव नियुक्त कार्यकरणी जिला अध्यक्ष नगर धर्मेंद्र सोनकर ने बांटी लड्डू

हिमाचल की जीत पर कांग्रेस नव नियुक्त कार्यकरणी जिला अध्यक्ष नगर धर्मेंद्र सोनकर ने बांटी लड्डू

जमशेदपुर- आज पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के नव नियुक्त कार्यकारी जिला अध्यक्ष (नगर) धर्मेंद्र सोनकर ने सिदगोड़ा में गर्मजोशी के साथ जनता के बीच लड्डू बांटी उत्साहित कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने गगन चुम्भि आतिश बाज़ी, ढोल नगाड़े के साथ शॉल ओढ़ाकर सोनकर का स्वागत पुष्पगुग्छ एवं जबरदस्त नारेबाज़ी के साथ सिदगोड़ा बाजार में स्वागत किया गया एवं साथ ही साथ हिमाचल की चट्टानी एकता का इजहार करते हुए बम्पर जीत पर जनता के बीच लड्डू वितरण किया गया।
वहीं बबलू झा ने भी इस हिमाचल की जीत को ऐतिहासिक बताया एवं कार्यकर्ताओं को लगातार सक्रिय रहकर आम जनता की समस्या का हल करते हुए कांग्रेस के विचारधारा से जोड़ना है।
इस कार्यकर्म को सफल बनाने में राजा सिंह , अजितेश सिंह लक्की शर्मा, संध्या दास, नाग, कृष्ण, अमित, गोलू आदि अन्य कई लोग उपस्थित थे