झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

कांग्रेस पार्टी देश एवं प्रदेश के जनता की हक एवं अधिकार की लड़ाई जारी रखेगी-अखिलेश सिंह यादव

जमशेदपुर- कांग्रेस नेता अखिलेश सिंह यादव ने कहा कि दो राज्यों हिमाचल प्रदेश एवं गुजरात प्रदेश के विधान सभा चुनाव और दिल्ली प्रदेश में एमसीडी चुनाव पर अपना विचार व्यक्त करते हुए कहा कि देवभूमि हिमाचल प्रदेश की जनता का स्पष्ट जनादेश के लिए ह्रदय से आभार एवं धन्यवाद देता हूं पार्टी के विजय प्रत्याशियों के लिए कार्यकर्ताओ के परिश्रम और समर्पण के साथ काम करने के लिए शुभाकामनाएं। कांग्रेस पार्टी हिमाचल प्रदेश की जनता से किए दस वादों को पूरा करने के लिए कटिबद्ध है हिमाचल में कांग्रेस की प्रचंड जीत के लिए पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, प्रदेश प्रभारी एवं पर्यवेक्षक और प्रियंका गांधी का आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि गुजरात चुनाव में पार्टी की हार एवं जनता के जनादेश को विनम्रता पूर्वक स्वीकार करती है कांग्रेस पार्टी देश एवं प्रदेश के जनता की हक एवं अधिकार की लड़ाई जारी रखेगी।
कांग्रेस नेता अखिलेश सिंह यादव ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष से मांग की है कि गुजरात चुनाव के प्रभारी एवं पर्यवेक्षक से पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा लेकर जिम्मेदारी का अहसास कराना चाहिए।
साथ ही दिल्ली एमसीडी चुनाव में पार्टी का प्रर्दशन बहुत खराब रहा है।इसके लिए एमसीडी चुनाव के प्रभारी से भी सभी पदों से इस्तीफा लेकर एक संदेश देना चाहिए पार्टी जो जिम्मेदारी आपको देती है और अगर आपका प्रदर्शन खराब रहता है तो आपको स्वयं इस्तीफा देकर मिशाल देना चाहिए पार्टी में नेताओं की जिम्मेदारी तय होनी चाहिए। इससे पार्टी मजबूत होगी और भविष्य में दूरगामी परिणाम मिलेगा।पार्टी में आज की परस्थिति में इस पहल की आवश्यकता है