झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

गोर्वधन मठ पुरी पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य श्री स्वामी निश्चलानंद सरस्वती जी महाराज ने दिव्य वाणी से जुलाई 2021 घोषणा किए थे की 3.5 वर्षों में भारत हिंदू राष्ट्र होगा

गोर्वधन मठ पुरी पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य श्री स्वामी निश्चलानंद सरस्वती जी महाराज ने दिव्य वाणी से जुलाई 2021 घोषणा किए थे की 3.5 वर्षों में भारत हिंदू राष्ट्र होगा इन्ही भावनानुसार भव्य भारत के निर्माण के लिए शेष 12 महीनों के अंदर भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने के लिए

पूज्यपाद जगदगुरु शंकराचार्य गोवर्धन पीठाधीश्वर स्वामी निश्चलानंद सरस्वती जी महाराज द्वारा स्थापित आदित्य वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेमचंद्र झा की अध्यक्षता में झारखंड ग्रुप के सदस्यों के द्वारा देवघर में झारखंड प्रांत का हिंदू राष्ट्र सम्मेलन (विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन होना है इस उपलक्ष्य में आज  रात ऑनलाइन संगोष्ठी रखी गई थी। जिसका मूल उद्देश्य भव्य भारत के निर्माण के लिए अपने-अपने क्षेत्र में सेवा, सत्संग, स्वाध्याय के माध्यम से हिंदुओं को संगठित कर जन जागरण का अभियान चलाने के साथ साथ झारखंड के आदित्य वाहिनी ग्रुप के लोगों ने इस ऑनलाइन मीटिंग में अपना बहुमूल्य सुझाव दिया। जिसमें आगामी 24 एवं 25 फरवरी 2024 को झारखंड प्रांत का सम्मेलन होगा जिसमें देवघर जिला में झारखंड प्रांत का हिंदू राष्ट्र सम्मेलन (विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन ) सह व्यापक जुलुस /शोभा यात्रा को सफल बनाने के लिए भिन्न भिन्न पहलुओं पर आपसी सामंजस्य स्थापित करने संबंधी योजनाओं पर परिचर्चा हुई। इसमें जिन जिन लोगों ने मुख्य रूप से भाग लिया उनके नाम क्रमशः इस प्रकार हैं।
कार्तिक ठाकुर महामंत्री आदित्य वाहिनी झारखंड प्रदेश,  उतपल् साव क्षेत्रीय संयोजक आदित्य वाहिनी पूर्वी सिंहभुम,अनुरंजन क्षेत्रीय संयोजक आदित्य वाहिनी, अभीजीत दीप, कोडरमा सहायक सम्पादक झारखंड,  कुमार नीलेश सिंह संजीत कुमार सिंह, धीरज आनंद , अजय झा,  केशव झा,  निर्मल झा,  आकाश चंद्र मिश्रा,  राजेश झा,  राज किशोर सिंह,  सहदेव पोद्दार, आदित्य कसेरा,  चंद्रशेखर खवाडे,  सागर झा, रोहन भगत, हरीहर मैती ,  दीपक गुप्ता, अशोक पाण्डेय,  अशोक नायक, रोहन भगत ,  उदय पाण्डेय,  अशोक चंद्रा, मुरारी लाल , अमरनाथ झा ,संजीव कुमार चौधरी, मनोज किस्टो ,सुखदेव भुइंया आदि अनेक सदस्य शामिल थे।