झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

गम्हरिया में अंबुज कुमार के नेतृत्व में चला कांग्रेस का सदस्यता ग्रहण सम्हारो

आज दिनांक 29 दिसंबर 2020 को गम्हरिया एनकेएस मैदान में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व पार्षद अंबुज कुमार के नेतृत्व में सैकड़ों युवाओं ने कोल्हान मजदूर संघ एवं कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण किया ।
रितिक कुमार एवं सुकेश गुप्ता के सौजन्य से आज सैकड़ों नौजवानों ने कोल्हान मजदूर संघ एवं कांग्रेस पार्टी में आस्था व्यक्त करते हुए पूर्व पार्षद एवं कांग्रेस नेता अंबुज कुमार के नेतृत्व में सदस्यता ग्रहण किया ।
उपस्थित सदस्यों को अंबुज कुमार ने माला पहनाकर सदस्यता ग्रहण करवाया।
सभी नौजवानों ने नगर निगम क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी को मजबूती प्रदान करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता श्री दिवाकर झा ,कामगार कांग्रेस के प्रदेश कोऑर्डिनेटर रामा शंकर पांडे, कोल्हान मजदूर संघ के नगर अध्यक्ष छोटू राय ,कोल्हान मजदूर संघ के सचिव प्रकाश मंडल, नंदन कुमार आदि उपस्थित रहे।