झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

फेसबुक पर गैंगस्टर अखिलेश सिंह और सुधीर दुबे के बीच गैंगवार

जमशेदपुर सोशल मीडिया पर अपराधियों के बीच एक-दूसरे को देख लेने की चुनौती और तंज कसना जारी है। विशेषकर गैंगस्टर अखिलेश सिंह और उसके गैंग से अलग होकर नए गैंग बनाने वाले सुधीर दुबे और दोनों गिरोह के गुर्गों के बीच कुछ ऐसा ही चल रहा है।

दोनों के बीच रंजिश, वर्चस्व और अदावत जारी है। सुधीर दुबे फेसबुक में हथियारों के साथ प्रदर्शन करते तस्वीर पोस्ट कई बार कर चुका है। वहीं लंबे समय के बाद शहर के गैंगस्टर अखिलेश सिंह के नाम से फेसबुक पर सुधीर दुबे को चुनौती पोस्ट की गई है। अपराध की दुनिया में यह सोशल मीडिया वार चर्चा का विषय बना हुआ हैं। पोस्ट में लिखा है -सिंह जी का खौफ नहीं रुकेगा इन कागज की दीवारों से। सिंह जी जल्द ही आने वाले हैं, कह दो दुबे जी जैसे गद्​दरों से। फिलहाल इस फेसबुक पोस्ट की सत्यता की जांच की जा रही है। पोस्ट सीधे सुधीर दुबे को चुनौती और उस पर तंज से है।