झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

एलबीएसएम कॉलेज के प्राचार्य एवं साहित्य अकादमी संस्कृत मंत्रालय भारत सरकार में मैथिली के प्रतिनिधि डॉ अशोक कुमार झा अविचल को पूर्वोत्तर की प्रतिष्ठित संस्था मिथिला सांस्कृतिक समन्वय समिति गुवाहाटी द्वारा वर्ष 2022 के पूर्वोत्तर सम्मान के साथ-साथ प्रतिष्ठित राजकमल चौधरी सम्मान से सम्मानित किया गया

गोहाटी:एलबीएसएम कॉलेज के प्राचार्य डॉ ए के झा को मिला पूर्वोत्तर एवं राजकमल चौधरी सम्मान
एलबीएसएम कॉलेज के प्राचार्य एवं साहित्य अकादमी संस्कृत मंत्रालय भारत सरकार में मैथिली के प्रतिनिधि डॉ अशोक कुमार झा अविचल को पूर्वोत्तर की प्रतिष्ठित संस्था मिथिला सांस्कृतिक समन्वय समिति गुवाहाटी द्वारा वर्ष 2022 के पूर्वोत्तर सम्मान के साथ-साथ प्रतिष्ठित राजकमल चौधरी सम्मान से सम्मानित किया गया। यह सम्मान असम मिथिला संस्कृति संबंध विभूति पर्व समारोह विश्व 22 के अवसर पर ए टी आई स्टेडियम में प्रदान किया गया। सम्मान के रूप में 5 और 2 अन्य वस्त्र प्रशस्ति पत्र एवं ₹15000 की नगद राशि प्रदान की गई. झा जो अशोक अविचल के नाम से साहित्य जगत में प्रसिद्ध है की अब तक लगभग 22 पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी है। इनकी पुस्तकें मैथिली हिंदी एवं संथाली में प्रकाशित हैं। इनकी मूल रचनाओं में एक बनो नेक बनो, मैथिली भाषा सर्वेक्षण विश्लेषण, संथाल समुदाय के संस्कार गीत, हमारा देश एक भाग में, संपादित कृतियों में कथा पारस मिथिला राज्य के विविध आयाम, परमहंस लक्ष्मी नाथ गोस्वामी स्मृति ग्रंथ भाग 1 भाग 2 भाग 3, मैथिली उपन्यासक विकास, प्रभाकर झा की रचनाओं का संग्रह आखिरी सौगात, शताब्दी मैथिली कथा संचयन सम्मिलित है। इसके अतिरिक्त इन्होंने अमीना का मैथिली में नेपाली से ब्रह्मपुत्रक लग पास, महाराज दरभंगा दरभंगा, झारखंड कथा परिवेश आदि महत्वपूर्ण अनुवाद किया है। डॉ विशाल ने झारखंड वाणी सप्ताहिक के अतिरिक्त को चोट झारखंड एक्सप्रेस एवं संस्कृति जैसी साहित्यिक पत्रिकाओं का भी निरंतर संपादन किया है। विगत 5 वर्षों से नियमित रूप से इस्पात भारती में भी इनका विशिष्ट कॉलम मैथिली में प्रकाशित होता रहा है। वर्तमान में डॉ अविचल एलबीएसएम कॉलेज कॉलेज के प्राचार्य के साथ-साथ साहित्य अकादमी नई दिल्ली में जनरल काउंसिल एमपी बोर्ड के सदस्य हैं साथ ही मैथिली एडवाइजरी बोर्ड के कोऑर्डिनेटर दी है। वे झारखंड मैथिली भोजपुरी साहित्य संगम तथा झारखंड मैथिली साहित्य मंच के अध्यक्ष के रूप में भी काम कर रहे हैं डॉक्टर अविचल के इस उपलब्धि पर एलबीएसएम कॉलेज के प्रोफेसर विनय गुप्ता प्रोफेसर विनोद कुमार डॉ अजय वर्मा डॉक्टर संचिता भुइसेन नेपाल अरविंद पंडित डॉक्टर पुरुषोत्तम प्रसाद सौरभ वर्मा सहित सभी शिक्षकों कर्मचारियों ने बधाई देते हुए हर्ष व्यक्त किया है.इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष डॉ सत्यनारायण शाह संस्थापक अध्यक्ष प्रेम कांत चौधरी कामरूप जिला के उपायुक्त श्री बल्लभ जा रेल पुलिस अधीक्षक श्री मयंक डॉक्टर पवित्र शर्मा पंडित शिवदत्त शर्मा , शिव शंकर सिंह चंद्र मोहन झा महासचिव शशिकांत झाआदि उपस्थित थे