झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

दुर्गापूजा में रिलीज हुई गीत ‘मईया गोदिया भराई दिहें’पूर्व सैनिक विवेक सिंह ने गीत का किया है निर्माण

दुर्गापूजा में रिलीज हुई गीत ‘मईया गोदिया भराई दिहें’पूर्व सैनिक विवेक सिंह ने गीत का किया है निर्माण

जमशेदपुर : दुर्गापूजा में शहर भक्ति मय हो चुका है। एक से बढ़कर एक भक्ति गीत बज रही है। इस बार स्थानीय कलाकारों द्वारा तैयार की गई गीत खूब सुनी जा रही है। इसी क्रम में शुक्रवार को विनायक म्यूजिक इंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित गीत को बिष्टुपुर स्थित राम मंदिर में रिलीज किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में हिंदू पीठ के अध्यक्ष अरुण सिंह उपस्थित थे। उन्होंने गीत में भूमिका निभाने वाले सभी कलाकारों की सराहना की। गीत के निर्माता पूर्व सैनिक विवेक सिंह हैं। उनके द्वारा अभी तक लगभग एक दर्जन से अधिक गीत रिलीज किया जा चुका है। इस गीत में नायिका की भूमिका पूजा सिंह ने निभाया है। वहीं, कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में झारखंड-बिहार के चर्चित गायक अजीत अमन उपस्थित थे। ‘मईया गोदिया भराई दिहें’ गीत को सोनू उपाध्याय व मधु शर्मा ने मिलकर गाया है। इस अवसर पर बंधन बैंक के मैनेजर अनूप श्रीवास्तव, आरएसएस के नवीन मिश्रा, भरत भूषण, मनोज पांडे उपस्थित थे।

अजीत अमन की गीत दुर्गापूजा में मचा रही धूम
झारखंड-बिहार के चर्चित गायक अजीत अमन की गीत दुर्गापूजा में धूम मचा रही है। उनके द्वारा गाया हुआ गीत जय-जय मैया कई पंडालों में बज रहा है। अजीत अमन ने बताया कि यह शहर के लिए गर्व की बात है। उनकी गीतों को शहर में ही नहीं बल्कि देशभर में पसंद किया जा रहा है। पंडालों में उनके गीत बज रहा है, जिसे सुनकर काफी अच्छा लग रहा है। अजीत अमन रतन टाटा पर गीत गाकर देशभर में मशहूर हुए हैं।