झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

दिवंगत भाजपा नेता अशोक सिंह की स्मृति में शोकसभा का हुआ आयोजन

भारतीय जनता पार्टी (जमशेदपुर महानगर) के भीष्म पितामह रहे स्वर्गीय अशोक सिंह का निधन विगत दिन हो गया आज भारतीय जनता पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं ने समर्पित जन नेता अशोक सिंह की स्मृति में शोकसभा आयोजित कर श्रद्धांजलि अर्पित किया। इस दौरान वक्ताओं और पार्टी नेताओं ने उनके योगदानों की विस्तृत चर्चाएं कि। इस मौके में भारतीय जनता पार्टी जमशेदपुर महानगर पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार एवं अमरजीत सिंह राजा मुख्य रूप से उपस्थित हुए । कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेश साहू ने किया। मौके पर मुख्य रूप से यू पी सिंह, छोटे लाल सिंह, दुर्गा दत्ता, मुन्ना झा, उमा शंकर मंडल, राम सिंह, जितेन्द्र साव, बंटी गुप्ता, सुशीला शर्मा, बेबी देवी, राजकुमारी देवी, फुली देवी, देवन्ती देवी, सुशील शर्मा, राम सिंह समेत अन्य कई लोग मौजूद थे