देश-विदेश के अनेक स्थानों पर भारतीय जन महासभा के लोगों ने महाराणा प्रताप की जयंती हिंदी तिथि के अनुसार ज्येष्ठ शुक्ल तृतीया तदनुसार आंग्ल तिथि 22 मई 2023 (सोमवार ) को बड़े ही धूमधाम के साथ मनायी
इस बारे में जानकारी देते हुए संस्था के अध्यक्ष धर्म चंद्र पोद्दार ने बताया कि पिछले 400 वर्षों से महाराणा प्रताप के वंशज उनकी जयंती हिंदी तिथि के अनुसार ही मनाते आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज के दिन ही रतलाम, मध्य प्रदेश में भव्य शोभायात्रा भी निकाली गई, जिसमें भारतीय जन महासभा की मधु परिहार और अनेक लोग सम्मिलित हुए
यह भी कहा कि महाराणा प्रताप ने कभी भी हार नहीं मानी थी। वह कभी हारे भी नहीं थे। उन्होंने हल्दीघाटी के युद्ध में अकबर को हराया था। अकबर महाराणा के नाम से ही बहुत डरता था। वह युद्ध के मैदान में कभी भी महाराणा के सामने नहीं आया। वामपंथी इतिहासकारों ने उनको हारा हुआ बताया जबकि वे विजयी हुए थे।
महाराणा प्रताप की जयंती मनाने वालों में श्री पोद्दार के अलावे नई दिल्ली से संरक्षक गंगादीन जांगिड़, ए. के. जिंदल, जमशेदपुर से प्रकाश मेहता, पूनम मेहता, पिंकी देवी, किरण कुमारी वर्तनी, दतिया मध्य प्रदेश से कुंवर रमाकांत पाल सिंह जी, सिंगापुर से बिदेह नंदिनी चौधरी, कोलकाता से सुखेन मुखोपाध्याय, मेघाश्री मुखोपाध्याय, जयपुर से मोतीलाल शर्मा, दिवांग शर्मा, शिवांश शर्मा, रतलाम से मधु परिहार, पूनम ढलवानी, सीमा त्रिवेदी, दरभंगा से कुमार अनुराग आदि सम्मिलित थे।
सम्बंधित समाचार
केंद्रीय संचार ब्यूरो, धनबाद द्वारा जनसंख्या दिवस थीम पर रंगोली, पेंटिंग और निबंध प्रतियोगिता का टी.ए.पी. उच्च विद्यालय तोपचांची में आयोजन जनसंख्या दिवस पखवाड़े के उपलक्ष्य में विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आज आयोजन होगा
न्याय मार्च निकाल कर कारगिल योद्धा के पत्नी को न्याय दिलाने की मांग कर रहे है- आनन्द बिहारी दुबे
सामाजिक संस्था सृष्टि महिला विकास सहयोग समिति की प्रांतीय अध्यक्षा रानी गुप्ता अपने सहयोगियों के साथ जहां निवर्तमान उपायुक्त को बेहतर कार्यों के लिए संस्था की ओर से स्मृति चिन्ह प्रदान किया वही नवनियुक्त उपायुक्त मंजूनाथ भजधंत्री को सम्मान स्वरूप शॉल ओढ़ाकर स्वागत अभिनंदन किया