झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

देश के प्रथम कानून मंत्री संविधान के रचयिता बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर की 66 वीं पुण्यतिथि पर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा जमशेदपुर के द्वारा उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया

देश के प्रथम कानून मंत्री संविधान के रचयिता बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर की 66 वीं पुण्यतिथि पर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा जमशेदपुर के द्वारा उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।
इस कार्यकर्म में मुख्य रूप से जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो एवं भाजपा जिला अध्यक्ष गुंजन यादव उपस्थित थे।
मोर्चा जिला अध्यक्ष अजीत कालिंदी की अध्यक्षता में सैकड़ों लोग पदयात्रा करते हुए बाबा साहेब अमर रहे के नारे लगाते हुए भाजपा जिला कार्यालय से साकची पुराने कोर्ट के समीप स्थित बाबा साहेब की प्रतिमा पर पहुंच कर पुष्पांजलि अर्पित किए।
इस कार्यकर्म में मुख्य रूप से सांसद प्रतिनिधि संजीव कुमार, भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुधांशु ओझा, संजीव सिन्हा, बबुआ सिंह, जिला मंत्री नीलू मछुआ भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के महामंत्री पी के करवा, अन्य पदाधिकारी मे दिलीप पासवान, राकेश मुखी, शंभू राम, चंदन भारती, धीरज मुखी, चंद्रशेखर दास, मंडल अध्यक्ष मे विकास बाउरी, महामंत्री शरजू मुखी शिवा राम,सुमित लाल,पोरेश कालिंदी,राजाराम अशोक कुमार, गणेश दास, बबलू मुखी, अशोक बेहरा, चंदन मुखी, महिला कार्यकर्ताओं में बिंदिया मुखी, गंगा मुखी, आरती मुखी, मुकेश बेरा, रवि भुइयां आदि अन्य कई लोग उपस्थित थे।