झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

डायन बिसाही के आरोप में बहरागोड़ा के दंपति की हत्या पर पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने की कार्यवाही की मांग।

जमशेदपुर: बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत वर्णीपाल मौजा के बनकटा गांव में डायन बिसाही के आरोप में एक दंपति की हत्या कर दी गई है। मृतक पंचानन सिंह और उनके धर्मपत्नी लक्ष्मी सिंह का किसी धारदार हथियार से उनके सिर के ऊपर प्रहार कर हत्या कर दी गई। कानून व्यवस्था की लगातार बिगड़ रही स्थिति के ऊपर तंज कसते हुए झारखंड भाजपा प्रदेश प्रवक्ता सह पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने कहा कि स्थानीय थाने को बालू माफियाओं को संरक्षण देने के काम से फ़ुरसत नहीं है। पूरे प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है।

कुणाल षाड़ंगी ने ट्विटर पर दंपति के हत्या के कारणों को पता कर दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलवाने का मांग किया है। किये गए ट्वीट पर झारखंड पुलिस के महानिदेशक एम.वी.राव ने त्वरित संज्ञान लेते हुए जमशेदपुर पुलिस को इस मामले पर जाँच कर दोषियों को कड़ी सजा देने का निर्देश दिया है। जमशेदपुर पुलिस ने पुलिस मुख्यालय को सूचित किया कि मामले का संज्ञान लेकर कार्यवाही शुरू कर दी गई है।