झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

छठवां दिन पदयात्रा में शामिल होने हेतु नौ स्थानों से मुसलाधार बरसात में जमकर निकले कांग्रेसजन

छठवां दिन पदयात्रा में शामिल होने हेतु नौ स्थानों से मुसलाधार बरसात में जमकर निकले कांग्रेसजन

जमशेदपुर : अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, महामंत्री के सी वेणुगोपाल, प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय, प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, कार्यकारी अध्यक्ष गीता कोड़ा सांसद, स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, जिला संयोजक रमा खलखो जिला कोऑर्डिनेटर ज्योति सिंह माथारू, सह कोऑर्डिनेटर पुनीत शर्मा के आहवान पर राष्ट्रव्यापी गौरव यात्रा के तहत पचहत्तर किलोमीटर पदयात्रा कार्यक्रम के आयोजन के क्रम में रविवार को 49-जमशेदपुर विधान सभा क्षेत्र में 14 अगस्त को अपराहन 3:00 बजे से नौ स्थानों से कांग्रेस नेताओं के नेतृत्व में पदयात्रा शुभारंभ हुआ।
पचहत्तर कि.मी. राष्ट्रव्यापी पदयात्रा कार्यक्रम छठवां दिन समापन समारोह का आयोजन (गाँधी मैदान मानगो) में संध्या पांच बजे से जिलाध्यक्ष बिजय खाँ की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। समापन समारोह के मुख्य अतिथि स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता एवं विशिष्ट अतिथि जिला संयोजक रमा खलखो शामिल हुई
पदयात्रा कार्यक्रम नौ स्थानों से शुभारंभ होकर गाँधी मैदान में पहुँच कर समापन समारोह में तब्दील हो गया।
49-जमशेदपुर पश्चिम विधान सभा क्षेत्र चौदह अगस्त 2022 को
i) चेपा पुल से गाँधी मैदान मानगो, संयोजक रहमत सईद (हन्ने), आयोजक शाहनवाज अहमद, बबलू नौशाद,
ii) खुदीराम बोस चौक से गाँधी मैदान संयोजक जीतू सिंह परमार, आयोजक पप्पू सिंह उज्जैन अध्यक्ष मानगो थाना क्षेत्रीय कांग्रेस कमिटी, दुर्गा सिंह, जितेन्द्र गुप्ता,
iii) एमजीएम कांग्रेस कमिटी के सदस्य एवं संकोसाई विधायक कार्यालय से खुदीराम बोस चौक, गाँधी मैदान सभा स्थल, संयोजक अजय मिश्रा, आयोजक संजय शर्मा अध्यक्ष उलीडीह थाना क्षेत्रीय कांग्रेस कमिटी, अखिलेश सिंह अध्यक्ष एमजीएम थाना क्षेत्रीय कांग्रेस कमिटी,
iv) साकची रविन्द्र भवन के समीप (निको पार्क गेट) से खुदीराम बोस चौक, गाँधी मैदान सभा स्थल, संयोजक चिन्ना राव चेयरमैन सहकारिता विभाग, आयोजक राहुल छाबड़ा, कैफी, हन्नी
v) सोनारी विधायक कार्यालय से सोनारी के सभी कांग्रेसजन, साकची रविन्द्र भवन के समीप (निको पार्क गेट) पहुँचें- खुदीराम बोस चौक से गाँधी मैदान सभा स्थल, संयोजक संजय सिंह, बिनोद रजक,आयोजक बंटी शर्मा अध्यक्ष सोनारी थाना क्षेत्रीय कांग्रेस कमिटी, बबन शुक्ला, सुकू चौहान,
vi) कदमा विधायक कार्यालय के सभी कांग्रेसजन, साकची रविन्द्र भवन के समीप (निको पार्क गेट) पहुँचें, खुदीराम बोस चौक से गाँधी मैदान सभा स्थल, संयोजक मनोज झा, आयोजक बबुआ झा प्रखण्ड अध्यक्ष कदमा सोनारी, कैलाश रजक अध्यक्ष कदमा थाना क्षेत्रीय कांग्रेस कमिटी,
vii)बिष्टूपुर के सभी कांग्रेसजन साकची रविन्द्र भवन के समीप (निको पार्क गेट) से खुदीराम बोस चौक से गाँधी मैदान सभा स्थल संयोजक अनिल सिंह, आयोजक मोती खान अध्यक्ष, नवाज,अरूणा मुखी, लखिंदर करूवा, प्रमोद लाल, सुमित सोनकर, गुरूचरण सिंह,
जमशेदपुर पश्चिम विधान सभा क्षेत्र के पदयात्रा समापन समारोह के संयोजक पप्पू सिंह कांग्रेस नेता रहे।
जिला स्तरीय गौरव यात्रा के तहत पदयात्रा कार्यक्रम का प्रबंधन कार्य एवं संचालन संजय सिंह आजाद वरीय उपाध्यक्ष ब्रजेन्द्र तिवारी ने सम्पादित किया।
पदयात्रा कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आजादी के पचहत्तर वर्ष के अवसर पर गौरव यात्रा में जमकर स्वतंत्रता सेनानी महात्मा गांधी नेताजी सुभाष चंद्र बोस, बाल गंगाधर तिलक, शहीदे आजम भगत सिंह, राजगुरु, सहदेव, मौलाना अबुल कलाम, भगवान बिरसा मुंडा, बाबा तिलका मांझी, सिद्धू कानू, चांद, भैरव, पंडित जवाहरलाल नेहरू, लाल बहादुर शास्त्री, सरदार बल्लभ भाई पटेल का नारा गरिमा पूर्ण तरीके से लगाया। जगह जगह पदयात्रा कार्यक्रम में रुक कर चौक चौराहों पर कांग्रेसी नेताओं ने छोटे छोटे रूप में नुक्कड़ सभा भी आयोजित किया। इस क्रम में आजादी से लेकर 2014 तक के भारत के गरिमा पूर्ण इतिहास का वर्णन किया लेकिन 2014 से भारत देश में अव्यवस्था का माहौल कायम हुआ है। इस विषय को लेकर बढ़ती महंगाई के खिलाफ पेट्रोल-डीजल, गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी के खिलाफ, बेरोजगारी के खिलाफ, खाद्य पदार्थों में जीएसटी के खिलाफ जमकर मोदी सरकार के खिलाफ नारे लगाते हुए काफिला आगे बढ़ते रहा, गाँधी मैदान में सभी क्षेत्र से पदयात्रा पहुंचकर सभा में तब्दील हो गया।
सभा को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि डीजल पेट्रोल के साथ-साथ सरसों का तेल, रिफाइन तेल सहित सभी प्रकारों के वस्तुओं पर बेतहाशा वृद्धि 2014 से लेकर 2022 के बीच में मोदीजी ने कर दिया है, हर घर तबाह हो गया है। युवा बर्बाद हो रहे हैं, बुजुर्गों को घर में ही सम्मान नहीं मिल रहा है, महिलाएं घर चलाने में त्रस्त हो गई है, बच्चों का पढ़ाई लिखाई काफी महंगा हो गया है, लोग दर-दर की ठोकरे खाने पर आतुर है, संपूर्ण भारत में विषम परिस्थिति पैदा हो गया है, लोग एक दूसरे समाज पर हमलावर हो गए हैं, यह कार्य मोदीजी के शासनकाल में लगातार देखने को मिल रहा है। यह विडंबना ही है कि भारत के लोग के लिए बहुत ही सोचनीय विषय हो गया है। अभी देखने को मिल रहा है कि 52 साल तक अपने कार्यालय में तिरंगा झण्डोत्तोलन नहीं करने वाले राष्ट्रवाद के बारे में कांग्रेस पार्टी को समझा रहे है। राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी रामभक्त थे, उन्हें नाथूराम गोड्से ने गोली मार दिया। उस नाथूराम का समर्थन करने वाले पार्टी के लोग राष्ट्रभक्त नहीं हो सकते। जब से मोदीजी आये है, देश त्राहिमाम कर रहा है। लोग महंगाई, बेरोजगारी, जीएसटी से परेशान परेशान हैं
जिला अध्यक्ष विजय खाॅ ने संबोधित करते हुए कहा कि संपूर्ण भारत में राष्ट्रव्यापी स्तर पर गौरव यात्रा के तहत पदयात्रा कार्यक्रम कांग्रेस पार्टी के द्वारा विगत नौ अगस्त से लेकर चौदह अगस्त तक चला रही है। जिसमें देशभर के सभी कांग्रेसजन शामिल होकर सड़कों पर निकले हैं, देश के गरिमा को बचाने, स्वतंत्रता आंदोलन के सेनानियों के मान सम्मान को बढ़ाने एवं देश के विकट परिस्थिति को जबरन भाजपा सरकार के द्वारा लाए जाने पर विरोध स्वरूप पदयात्रा कार्यक्रम आयोजित हो रहा है, आगे कहा कि भारत का हर व्यक्ति को परेशान करने का कार्य मोदीजी ने किया है। यह कतई भारत की जनता माफ नहीं करेगी।
समापन समारोह को संबोधित करते हुए विशिष्ट अतिथि रमा खलखो जिला संयोजक ने कहा कि गैस सिलेंडर का कीमत 410 रुपए से बढ़ाकर 1053 रुपए करने का श्रेय मोदीजी को जाता है, हर घर की महिलाएं अपने परिवार को चलाने में असमर्थ हो रही है। यह विकट परिस्थिति सिर्फ मोदीजी के हठ धर्मिता के कारण हो गई है।
सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता आनंद बिहारी दुबे ने कहा कि आज देश का नौजवान दर-दर भटक रहा है, नौकरी उनसे छीन ली गई है, अग्नीपथ योजना के तहत सेना को बदनाम करने का कार्य मोदीजी ने किया है, ऐसा कभी किसी ने नहीं सुना कि सेना में चार साल का ठेका प्रथा प्रारंभ होगा। अब यह विडंबना ही है कि लोग सेना में असंगठित मजदूर की तरह ठेका श्रमिक के रूप में जाने जाएंगे। यह घोर अपमान का कार्य मोदीजी ने किया है। इसका खामियाजाना मोदीजी को भारत के लोग सिखाएंगे। सभा को पूर्व जिलाध्यक्ष रामाश्रय प्रसाद, रविंद्र कुमार झा, शाहनवाज अहमद, बलदेव सिंह ने संबोधित करते हुए मोदी सरकार के गलत नीतियों का कडे शब्दो में निंदा किया, महंगाई आम जनता को तबाह कर रही है।
कार्यक्रम में गुड्डू गुप्ता समापन समारोह प्रभारी, ब्रजेन्द्र तिवारी, संजय सिंह आजाद, मौलाना अंसार खान, एल बी सिंह, पप्पू सिंह समापन समारोह संयोजक, रईस रिजवी छब्बन, , ईश्वर कुमार सिंह, बबुआ झा, राहुल गोस्वामी, जेबा खान, फिरोज खान, संजय घोष, अख्तर भाई, राजा कालिंदी, अपर्णा गुहा, ऊषा सिंह, नीरज सिंह, ऊषा देवी, प्रभजोत सिंह, शफी अहमद खान, इंतिखाब वास्ती, अशोक सिंह, सुदर्शन तिवारी, रेयाज खान, अफ्ताब अहमद सिद्दीकी, शिल्पी चक्रवर्ती, अपर्णा गुहा, सुमित्रा पाण्डा, बेबी सिंह मुण्डा, गुड्डी देवी, प्रेमी अंथोनी, माया देवी, शाहिद इकबाल, जे पी साहू, रवि दुबे, जी सी महंती, अमित प्रसाद, भवानी सिंह, पवन ओझा, सोहेलखान, तनवीरखान, सुमित्रा पाण्डा, बेबी देवी सहित दो हजार कांग्रेसजन पदयात्रा एवं समापन समारोह में शामिल हुए