झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

चाईबासा भाजपा कार्यालय में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मिले राष्ट्रीय उपाध्यक्ष से, चुनाव को लेकर की गयी चर्चा

चाईबासा भाजपा कार्यालय में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मिले राष्ट्रीय उपाध्यक्ष से, चुनाव को लेकर की गयी चर्चा

जमशेदपुर / चाईबासा : भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य और खादी बोर्ड के पूर्व सदस्य कुलवंत सिंह बंटी आज चाईबासा भाजपा कार्यालय पहुंचे. जहां उन्होंने झारखंड के प्रदेश प्रभारी और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, सांसद डॉक्टर लक्ष्मीकांत वाजपेयी से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने कोल्हान में होने वाली चुनाव संबंधित बिन्दुओं पर चर्चा की और आगे की रणनीति तय की गयी. मुलाकात के दौरान प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कुलवंत सिंह बंटी, प्रदेश प्रवक्ता जे बी तूबिद, जिला अध्यक्ष संजू पांडे, आयोजक गीता बालमुचू, सहसंयोजक शशि समर, चाईबासा विधानसभा संयोजक जोहर बांनरा शामिल रहे.